लाओ लाओ रे सखी, ले आओ तेल हल्दी पीस के...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडीयारी एक कविता सुना रहे हैं :
लाओ लाओ रे सखी, ले आओ तेल हल्दी पीस के-
बेटी जीवन की सगाई भयो-
लगन के ठाड़ भयो समधिन पठायो-
न्योता न्योती साजन देई आयो-
लल्लन ब्राम्हण देवता मिली वेदी बनायो-
लाओ लाओ रे सखी, ले आओ तेल हल्दी पीस के...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

लड़का होगा या लड़की इसके लिए महिला जिम्मेदार नही, मानसिकता को बदलने की आवश्यकता...

लोगों के मन में इच्छा होती है कि उसके घर में बेटा जन्म ले और उसकी चाह से अक्सर महिलाओं पर अत्याचार होता है, जबकि उसका कारण महिला नही है फिर भी वे अत्याचार का शिकार होती है, लड़का जन्म लेगा या लड़की यह पुरुष के गुणसूत्रों पर निर्भर करता है, लेकिन समाज में मानसिकता है कि इसका कारण महिला ही हैं, पुरुष में X, Y और महिला में X, X गुणसूत्र होते हैं, जब पुरुष का Y और महिला का X गुणसूत्र मिलता है, तब बेटा, लेकिन जब पुरुष और महिला दोनों का X, X गुणसूत्र मिलता है तो बेटी होती है, महिला में बेटे का गुण होता ही नही फिर भी उसे जिम्मेदार ठहराया जाता है, अत्याचार होता है इसलिए आज के इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है |

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: SANDIP KUMAR BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER

करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा...कर्मा गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा-
दादा हर नाचाथे भौजी के संग-
देवर हर करथे भौजी ला तंग रे करमा मा-
करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा-
करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KARMA MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : पवाड के बीजो से सोरायसिस चर्म रोग का उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सोरायसिस चर्म रोग को ठीक करने का वन औषधि उपचार बता रहे है कि पवाड के बीजो को सुखाकर पाउडर बना लेवे और पाउडर बनाने के बाद 2 किलो मट्ठा ले उसे 2 किलो मट्ठा में 100 ग्राम पवाड़ के चूर्ण को मिला दे | मिलाने के बाद एक हफ्ते तक कपड मिटटी करके मटकी में उसको रख दे | पड़ा रहने दे उसको खोले न | एक हफ्ते के बाद खोलकर चर्म हुए स्थान पर रोज लगाये, रोज लगाने के बाद उसको गुनगुने पानी से धुले| उसमे साबुन का इस्तेमाल बिलकुल न करें | कितना भी भयानक चर्म रोग हो 15 दिन एक महिना या बड़ा हो तो डेढ़-दो माह तक लगाने से पूर्ण रूप से सोरायसिस चर्म रोग समाप्त हो जाता है | इसका होम्योपैथीक और हेलोपेतिक में कोई दवाई नहीं है| ये एकदम रामबाण की तरह दवा है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9826040015.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KEDARNATH PATEL KOREYA CG SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वर्षा आती है पानी लाती है धरती हरी भरी हो जाती है...वर्षा गीत-

ग्राम-कोटराही, ब्लाक, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से जगनरायण मरकाम एक वर्षा गीत सुना रहे हैं :
वर्षा आती है पानी लाती है धरती हरी भरी हो जाती है-
खुश हो जाते सभी किसान खेतो में लहराता धान-
पकता धान दिवाली आती है खूब सब्जीया ठंड खिलाती है-
फिर आते गर्मी के दिन मिले चैन न पानी बिन-
वर्षा आती है पानी लाती है धरती हरी भरी हो जाती है...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: JAGNARAYAN MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »