राम जी से पूंछे जनकपुर के नारी बता दे बबुवा...गीत
ग्राम-कोटराही, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनारायण कुसवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
राम जी से पूंछे जनकपुर के नारी बता दे बबुवा-
लोगवा देत काहे गारी बता दे बबुवा-
एक भाई गोर काहे एक काहे कारी-
पर्वत पर्वत मईया बसे-
माईया हो तुम्हारी दुवारी बिटिया ठाड़-
हमारे दुखड़ा दूर करे...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: LAXMI NARAYAN KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: My stopped pension started after report on CGnet Swara, thanks...
ग्राम-सिरडाही, पंचायत-क्रिंधा, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से देवकी नंदन यादव बता रहे हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेशन अवस्था नही मिल पा रहा था, इसके लिए उन्होंने कई बार प्रयास किया बावजूद कोई लाभ नही हो रहा था, कोई भी अधिकारी मदद नहीं कर रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को 4 अप्रैल 2018 को सीजीनेट में रिकॉड किया था, जिसके बाद उनका पेंशन खाते में आ गया, वे खुश है इसलिए सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उनके खाते में पेंशन का पैसा आ गया | देवकी नंदन यादव@9617712369.
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: DEWAKI NANDAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
जवा खेते एंगो हम खेते गे नायो...सादरी भाषा में शादी गीत-
ग्राम-सुग्गासरवा, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से अंजला किंडो और बलेरिया एक्का सादरी भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं :
जवा खेते एंगो हम खेते गे नायो-
अंगना के रस गवा ली हर लो हर बई संगे यायो-
घर के रस गवा लई चली गे लग आयो-
बंना के रस गवा ली हर लो हर बई सगे आयो-
बंना के रस गवा ली हर लो हर बई सगे आयो...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सड़क की खराब स्थिति से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत है, लेकिन ध्यान नही दे रहे...
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, पंडरिया जनपद से बजाक मार्ग जो कुकदुर, लखनपुर, कोलमी से होते हुवे जो रास्ता गुजरा है, वह बहुत खराब है, कीचड़ है, गड्ढ़े हैं, लोगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत हैं उनको कई बार इसके लिए अनुरोध किया गया है पर इसके बावजूद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे सड़क की समस्या हल हो सके : विधायक@9424108817, तहसीलदार@7722880906. संपर्क नंबर@9575248234.
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD PROBLEAM SONG VICTIMS REGISTER
सुमरनी होईता रो बड़ा पेन ईद नाटे ध्वजा लरमाय ता...गोंडी सुमरनी गीत
मुकाम, पोस्ट-कौड़िया, तहसील-पांडुना, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से रमीता उईके अपनी सहेली रंजना उईके के सांथ गोंडी भाषा में एक सुमरनी गीत सुना रही हैं:
सुमरनी होईता रो बड़ा पेन ईद नाटे ध्वजा लरमाय ता-
बोल कियातो निवा सुमरनी, बोल किया तुम देव-
कोयतुर किया तोर निवा सुमरनी, बोल किवा तुम देव-
सुमरनी आईता रो बड़ा पेन ईद नाटे ध्वजा लरमाय ता-
बेगा नीवा मनद ठाना, मेगामा नल निवा रोन-
साज मढावे कीव ठानाम, कोया पूजन हार-
सुमरनी आईता रो बड़ा पेन ईद नाटे ध्वजा लरमाय ता...

