वनांचल स्वर : मधुमेह में मददकारक घरेलू उपाय
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी मधुमेह या शुगर नाशक एक घरेलू उपचार बनाने की विधि बता रहे हैं जिससे कुछ साथियों को मदद हो सकती है वे बता रहे हैं कि लहसुन कली 25 ग्राम, अदरक 50 ग्राम, पुदीना की पत्ती 50 ग्राम, खट्टा अनार का दाना 50 ग्राम, इन सब को धुल कर चटनी की तरह पीसकर सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चटनी दिन में तीन बार खाली पेट सेवन करें, 21 दिन तक लगातार सेवन करने से लाभ हो सकता| खाने में मीठा, गरिष्ठ भोजन और नशा अदि का प्रयोग न करें, संतुलित भोजन करें| कम से कम आधे घंटे प्रतिदन सुबह शाम टहलें अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हाथी आया झूम के, धरती माँ को चूम के...बाल कविता
ग्राम पंचायत -सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान गाँव के छात्र राजकुमार से मिले हैं जो उन्हें एक बाल कविता सुना रहे है:
हाथी आया झूम के,धरती माँ को चूम के-
टांगे उसकी मोटी है, आँखे उसकी छोटी है-
गन्ने पत्ती खाती है लम्बी सूंड हिलती है-
सूप जैसे इसके कान देखो-देखो इनकी शान...
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच ने कहा सरकार से पक्का घर बनाने मदद मिलेगी कच्चा घर तोड़ दो, तोड़ा पर पैसा नहीं मिला...
ग्राम-सुनहरा,पोस्ट-बीरा, तहसील-अजयगढ़,जिला-पन्ना से शिवका प्रजापति बता रहे है कि गाँव के सरपंच ने बोला था आप लोगो का घर प्रधानमंत्री आवास में आ गया है, घर तोड़ दो पक्का मकान बन जायेगा तो लोगो ने घर तोड़ दिया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी घर बनाने का पैसा अभी तक नही दिया है, वह बता रहे है बिना छप्पर के रहने को मजबूर है, निवेदन करते हुए कह रहे है जल्द से जल्द पैसा दिया जाये ताकि घर निर्माण का काम चालू किया जा सके , सीजीनेट के साथियों से मदद की गुहार कर रहे कृपया मदद करे- मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाएं-जिला कलेक्टर@9955991970,जनपद सीईओं@9479930459. साधू सिंह लोधी@8719095669
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
बुढ़ा गए हैं पर पेंशन नहीं मिलता, सरपंच बोलता है आएगा तो देंगे पर देता नहीं हैं, बहुत दिन हो गए ...
ग्राम-मसगा, ग्राम-पंचायत सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बुजुर्ग महिला सुकमे ( सामापारा) और पुरुष साथी साधु ( मोहल्ला सरनेपारा से ) बता रहे है अभी तक पेंशन नही मिला है जबकि उनकी उम्र 60 से अधिक है सरपंच,सचिव से बोलते है, तो वह कहता है आएगी तो दे देंगे लेकिन अभी तक नही मिली है, वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं की वे अधिकारियों पर दबाव बनाये ताकि गरीब लोगो को पेंशन का पैसा मिल जाये, जिससे उनको जीवन यापन करने में सहयोग मिल सके:सरपंच@9617565581,सचिव@9669859770,जनपद CEO@9165689001, शिकायत कर्ता पड़ोसी राजमणि@9399661036.
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
जगे-जगे माम, जगे-जगे माम कोयावासी भाई...गोंडी जागरूकता गीत
ग्राम-लामता, तहसील+जिला-बालाघाट (म.प्र.) से ब्रेजलाल टेकाम एक गोंडी जागरूकता गीत सुना रहे है:
जगे-जगे माम जगे-जगे माम कोयावासी भाई-
अणि गोंडी भाषा साईं लातुन बाड़ी भूले माई-
तेन बची किम रो दादा बचे किम रो-
रोते वनका बाड़ो वनका मावा गोंडी भाषा-
इक्के वनका अक्के वनका मावा गोंडी भाषा-
रोते वनका बाड़ो वनका मावा गोंडी भाषा-
अणि बड़ा नीक लागिता मावा मात्र भाषा-
तेन बची किम रो दादा बचे किम रो...


