गांव में बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामनाथ बघेल बता रहे हैं कि गाँव में बिजली की समस्या है| गाँव में पेड़ टूटने के बिजली का तार भी टूट गए हैं| कभी कभी तार से करंट भी उठती है| इस तरह से गाँव में बिजिली रिपेर करना है विभाग को भी आवेदन दिए हैं परंतु अब तक नहीं आ प रहे हैं| सरपंच सचिव को भी इस बारे में जानकारी दी गई है फिर भी कुछ नहीं हो रहा है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं की बिजिली रिपेयरिंग करवाने में इनकी मदद करें| संपर्क नंबरबिजली विभाग@6262046081, सचिव@9406400446, सरपंच@6263363505, संपर्क नंबर@7587020064.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA ELECTRICAL PROBLEM
हाले ओ नानों केला ओ नानों...गोंडी गीत-
ग्राम-बड़े किलेपाल, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमार बाई एक गोंडी गीत सुना रहीं हैं:
हाले ओ नानों केला ओ नानों-
वेया वे सेलवा वे नानों-
अमुड़ो नानों वेया वे-
हाले ओ नानों केला ओ नानों...
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BAI BASTANAR BASTAR CG GONDI KUMAR SONG
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-
ग्राम पंचायत-अदवा, पोस्ट-ऊसरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बात कर रहे हैं उनके गांव गांव में हैंडपंप की बहुत समस्या थी| गांव के लोगों को पानी के लिए दूर से लाना पड़ता था| बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| फिर उन्होनें एक महीने पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकार्ड किये| 6/01/2022 को हैंडपंप खराब था बन गया| इसके लिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8357998546.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: ADWA IMPACT STORY MP REWA
भारत में नक्सलवाद क्यूँ है, 73 फीसदी लोगों ने धर्म पर कब्ज़ा किया हुआ है-
ग्राम-नावलपुर, पोस्ट-ऑफिस कोत्रि , तहसील-लोहर्मी, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से नेहा बुनकर बता रहे हैं कि नक्सली पैदा होने के कुछ कारण हो सकते हैं| इनका मानना यह है कि ये जो बस्तर में हिंसा हो रहा है, इनका मुख्य कारण है
असामाजिकता व असंतुष्टजनक और कुपोषण और भूखमरी तो सामान्य है परंतु मुख्य कारण यह भी है कि भारत देश में 73 फीसदी लोगों ने धर्म पर कब्ज़ा किया हुआ है, यह असंतोषजनक बात है, यह असामाजिकता का बीज है| लोगों का तंत्र है लोगों से ही बात करिए इस सब उपायों के बावजूद हमारे सरकारों को कतई नही भूलना चाहिए नक्सलवाद के मूल करण कुछ और है गरीबी ,भुखमरी और बेरोजगारी जैसे मामले हैं|
समझना होगा की हर व्यक्ति सम्मान के साथ रोटी ,कपड़ा ,मकान जैसे बुनियादी जरुरत का हक़दार होना चाहिए यह इसकी पहल करना हर सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए हिंसा की घटनाओ के साथ -साथ ग्रामीणों के आधिकारो और उनकी समस्याओ को प्रकाश में लाने की जरुरत है| संपर्क नंबर@8720822286.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG FOR LOHAMI MUNGELI NAXLI PEACE TALKS
इस पैकट्री के निकलने वाले पाउडर व पानी से बहुत से लोग बीमार हुए है
ग्राम-लांडीगढ़ भवानी पटना से गिरधारी पात्र जी बता रहे हैं कि वेदान्त कंपनी, आसपोन रेडमंड पानी को लेकर लाफ़रवाई कर रही है|यह पानी प्रदूषित है और इस कंपनी से निकलने वाली पानी से बहुत से जानवरों की मौत हो गई है| इस कंपनी के बाहर बाड़ा नहीं जिससे जानवर अंदर चले जाते है औरपानी पीकर उनकी मौत हो जाती है| इस पैकट्री के निकलने वाले पाउडर व हवा से बहुत से लोग बीमार हुए है, कुछ लोगों की मौत भी हो गई है|इस कंपनी का जिम्मेदार कौन होगा, यहाँ के कलेक्टर भी चुप हैं| कृपया इन लोगों की मदद करें ताकि कंपनी में सुधार लाया जा सके व कंपनी को सजा मिले|
