हमारें गांव में रोड की बहुत समस्या हैं लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-मठनार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह लेखामी बता रहें है कि उनके गांव में रोड की समस्या है|चपड़ागुडा से लेकर परसागुडा तक 2 साल से गिट्टी बिछा के छोड़ दिए है, लोगों को चलने में बहुत दिक्कत होती हैं, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं | कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@9406076720.

Posted on: Mar 01, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLME ROAD

मुकेमाडमी नीचे वेहा वो दिना लिड्पी से वेहा हो...गोंडी विवाह गीत-

कलापारा, पंचायत-बिरगाली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से भान साहू के साथ महिला साथी कोपे, पुंगी, सोमडे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है :
मुकेमाडमी नीचे वेहा वो-
दिना लिड्पी से वेहा हो-
नेयेंड बाता व्यका यो...

Posted on: Mar 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BIRGALI CG GONDI SONG

60 साल से ज्यादा उम्र होने और सरपंच से शिकायत करने के बावजूद वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा, मदद करें...

डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत-पलानार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं कि उन्हें वृद्ध पेंशन नहीं मिलता है। सरपंच से इसस संदर्भ में बात करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। इन्हें आर्थिक मदद की जरुरत है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। आधिक जानकारी के लिए नंबर@सरपंच@6261877601, सचिव@ 7587204197, पीड़ित का नंबर@7647916778

Posted on: Mar 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर: बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार से नौकरी कि मांग है...

ग्राम-सुलंगी, ब्लॉक-कोयलिबेड़ा, ज़िला-कांकेर, छत्तीसगढ़ से उर्मिला उसेंडी बता रही हैं कि उनके पति, सुम्मत उसेंडी की 2013 में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। हत्या का कारण आज तक नहीं पता चला। हत्या के बाद सरकार की तरफ से उन्हें रु 8 लाख की राशि की मदद मिली। मगर वे चाहती हैं उन्हें एक नौकरी भी मिलनी चाहिए और पास के शहर में रहने के लिए एक जगह। इन चीजों की मदद से वे अपने बच्चों को शिक्षा और एक अच्छा बचपन दने की उम्मीद रखती है। संपर्क नंबर@6264039214.

Posted on: Feb 27, 2022. Tags: CG KANKER KOYLIBEDA MAOIST VICTIM URMILA USENDI VICTIM REGISTER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् भुकतान हो गया...

ग्राम-ढोडी ,टिकरापारा, तहसील-रगुनाथनगर ,पोस्ट-बरतिकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) रामलाल उइके बता रहे हैं, नरेगा योजना के अंतर्गत गोदी का कार्य किया था एवं उनकी आधा पैसे का भुगतान नहीं किया गया था| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद भुकतान हो गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पैसा दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@8305162382.

Posted on: Feb 26, 2022. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT PAYMENT RAMLAL UIKEY

« View Newer Reports

View Older Reports »