गाँव में आधार कार्ड नहीं बनता दूर दूसरे गाँव जाना पड़ता है...मदद की अपील-
ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झारिया बता रहे हैं| इस समय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा है| नवीनीकरण कराने वाले परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड होना आवश्यक है| वह छोटा बच्चा हो या बड़ा बुजुर्ग सभी के लिये अनिवार्य है| इस संबंध में तिरसिया बाई से चर्चा कर रहे हैं| तिरसिया बाई ग्राम बांगड़, पंचायत-सेंदुरखार की निवासी हैं| जो अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिये आयी हैं| उनका गाँव मडमाडा से काफ़ी दूर है| गाँव से और भी लोग आधार कार्ड के लिये आये| लोगो को वहां तक आने में दिक्कत होती है| छोटे बच्चो लेकर आना पड़ता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि गाँव में आधार कार्ड बनाने की सुविधा कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@9685784766.
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER
नैना जुडाई गईला दर्शन से...गीत-
ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पानपति मरावी एक गीत सुना रही हैं:
फूल बनकर मुस्कुराना हम जनाते हैं-
मुस्कुरा के गम भुलाना हम जानते हैं-
मिल जुलकर लोग खुश हैं तो क्या हुआ-
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं-
स्वागत करेला हम तन मन से-
नैना जुडाई गईला दर्शन से...
Posted on: Jul 19, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PANPATI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
फूल मिले या कांटा मिले तुझे...गीत-
ग्राम पंचायत-कर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
फूल मिले या कांटा मिले तुझे-
पत्थर मिले तो हट न जाना-
ईसा मसीह का गवाही बनकर-
संगे-संगे आगे बढ़ना-
दुःख भूख प्यास आयेगा कितना-
हे प्रभु के लोगो पीछे-पीछे न हटना...
Posted on: Jul 18, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सोलर लाईट बैट्री ख़राब होने से नहीं जल रहा था, अब नया बैट्री लग गया है-
ग्राम पंचायत-हेडुलशेरू, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मांडवी रमेश बता रहे हैं| उनके गाँव में सोलर लाईट लगा है| जिसका बैटरी ख़राब हो जाने के कारण वहां लाईट नहीं था| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में 22 जुलाई 2019 को रिकॉर्ड किया था| जिसके 2 माह बाद कर्मचारियों ने नया बैट्री लाकर लगा दिया गया है| जिससे समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओ और मदद करने वाले संबंधित अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9100816601.
Posted on: Jul 18, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM IMPACT STORY MADAVI RAMESH SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
मौसम के उतार चढ़ाव और बिजली कटवाती से परेशान हैं किसान-
ग्राम-मडमाडा, थाना-पांडातरई, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राम भजन झरिया बता रहे हैं | अभी मानसून का समय चल रहा है| सभी जगह धान बोवाई और रोपाई का काम चल रहा है| लेकिन मौसम के उतार चढ़ाव के कारण किसान परेशान गाँव में बिजली 2 – 3 घंटे रहती है| गाँव लोगो के पास ट्यूबेल होने के बाद भी सिंचाई नहीं कर पाते हैं है| बारिश होगी तभी अच्छे फसल हो सकते हैं| दूसरा यदि गाँव में बिजली कटवाती कम हो जाये, समय पर लाईट रहे तो किसान सिंचाई और रोपाई का काम कर सकता है| राम भजन झरिया@9685784766.
