हायरे ये दईया दीप दया क्त जीबे भईया...नागपुरी भाषा में गीत
ग्राम-सदानभुक्मा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से बिर्समुन्नी नगेशिया एक नागपुरी गीत सुना रही है:
हायरे ये दईया दीप दया क्त जीबे भईया-
ये जियत भर मिली जुली रहबे जिबे दादा केते दिने-
जियत भर मिली जुली रहबे सबके संग रहबे-
माँ से बहिनी संग मिली जुली रहबे जिबे दादा केते दिने-
ये जियत भर मिली जुली रहबे जिबे दादा केते दिने
ओ हायरे ये दईया दीप दया क्त जीबे भईया...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: BIRASMUNNI NAGESHIYA NAGPURI SONG VICTIMS REGISTER
कबका करथे परान कइसे करी काम...मौसमी कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कर्मा गीत सुना रहें है:
कबका करथे परान कइसे करी काम-
नही बुनी कोदो कुटकी नही बुनी धान-
नही तो बाचे प्रांगण कइसे करी काम-
अकाबका करथे परान कइसे करी काम-
पेड़ पोधा ला काट के बराबर करीन-
मनवा मन नई पाईन तो ठेकान-
कबका करथे परान कइसे करी काम...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KAILASH POYA KARMA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio from Chainpur, Gumla, Jharkhand : 31st July 18...
Today Lata Tigga And Ignactius Ekka are presenting Bultoo Radio Program in Hindi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Jharkhand. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: GUMLA IGNACTIUS EKKA LATA TIGGA SONG VICTIMS REGISTER
चलो दीदी चलो भईया ग्रामसभा जाएंगे...ग्रामसभा गीत-
जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से मोहन यादव सीजीनेट के साथियों को एक ग्रामसभा गीत सुना रहे है:
चलो दीदी चलो भईया ग्रामसभा जाएंगे-
आपस सीखेगे साथ-साथ गाएंगे-
साथ-साथ आपस में-
ग्राम सभा की बैठक में हम ग्रामसभा की बैठक में-
हम अपनी बात रखेंगे ग्रामसभा जाएंगे-
चलो दीदी चलो भईया ग्रामसभा जाएंगे...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शक्तिवर्धक घरेलू उपचार -
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज हम लोगो को शक्ति वर्धक घरेलू उपचार बता रहे है, बबूल की छाल 50 ग्राम, बबूल की गोंद 100 ग्राम, बबूल की पत्ती 100 ग्राम, जड़ 50 ग्राम, फल्ली 100 ग्राम सभी को मिलाकर चूर्ण बना लें और चूर्ण के बराबर मात्रा में मिश्री मिला लें, और एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह खाली पेट और रात को सोते समय गुनगुने दूध के सांथ लगातार सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है, खाने में मिर्च-मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, अच्छी पुस्तक और अच्छी फिल्मो को देखे, पढ़े, स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करें: एच. डी. गाँधी@9111061399.
