गरीब का 10 हजार का लोन पास नही होता पर बड़े व्यापारी को करोड़ों आसानी से मिल जाता है...

आज के समय में कार्यालयों के भ्रष्ट अधिकारीयों के कारण स्थिति ऐसी हो गई कि वहां उपरी आवरण देख कर काम किया जाता है, यदि कोइ गरीब इंसान फटे, पुराने कपड़े पहनकर किसी कार्यालय में जाता है तो उसके काम को टाल दिया जाता है बार-बार प्रयास करने के बाद भी काम नही होता| अधिकारी, कर्मचारी, सरकार कोई ध्यान नहीं देते| इसके विपरीत जब किसी व्यपारी का काम होता है तो आसानी से हो जाता है| एक तरफ एक उद्योगपति को लाखो, करोड़ो रुपए का लोन आसानी से मिल जाता है भले ही वह लेकर भाग जाए| लेकिन एक गरीब, किसान, मजदूर 5-10 हजार के लोन के लिए कार्यालय के चक्कर काटते रह जाता है लेकिन लोन पास नहीं हो पाता ऐसे सरकार और व्यवस्था की जितनी निंदा की जाए कम है|

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

अन्धे माता पिता, श्रवण पानी पिला...भक्ति गीत

ग्राम पंचायत-नवाडीह,पोस्ट-मसगा,ब्लॉक-प्रतापपुर,जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पिंकी कुमारी के साथ कुमारी किरण मरकाम एक भक्ति गीत सुना रही है:-
अन्धे माता पिता, श्रवण पानी पिला-
जल में लौटा डूबा, या पसन्द आ गया-
आगे मम्मी जी चले, पीछे पापाजी चले-
श्री कृष्णा चलना, पसन्द आ गया-
अन्धे माँता पिता,श्रवण पानी पिला-
आगे रामजी चले,पीछे लक्ष्मण जी चले-
बिच में सीता को चलना पसन्द आ गया...

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: PINKI SANTAWAR SONG VICTIMS REGISTER

काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के झै...करमा गीत

ग्राम-समई, पोस्ट-चंदोरा, ब्लाक, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयपाल पैकरा एक करमा गीत सुना रहे हैं :
काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के झै-
काकर भीजे रे लाली पगरी-
सवरोकर भीजे रे लाली केसरी-
काकर भीजे रे लाली पगरी-
रसिया कर भीजे रे लाली केसरी-
काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के झै...

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: JAIPAL PAIKARA SONG VICTIMS REGISTER

ऊपर पंखा चलती है, नीचे बेबी सोती है, सोते सोते भूख लगी, खा लो बेटा मूंगफली...बाल कविता

ग्राम पंचायत-नवाडीह, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर,जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश सिंह आयाम स्कूली बच्चों से बाल कविता सुन रहे रही:-
ऊपर पंखा चलती है,निचे बेबी सोती है-
सोते सोते भूख लगी,खा लो बेटा मूंगफली
मूंगफली में दाना नही-
मामा गये दिल्ली, दिल्ली से बिल्ली-
बिल्ली ने मारी लात, चल पड़ी बारात-
बारात में जो बच्चे थे, मम्मी पापा अच्छे थे...

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

सड़क किनारे की हमारी प्राथमिक पाठशाला में बाउंड्री वाल नहीं है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है...

ग्राम पंचायत-नवाडीह, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर,जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार अरमो बता रहे है कि स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं है, जिसके चलते भय बना रहता है,क्योंकि सड़क किनारे स्कूल होने से किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, अगर वालबाउंड्री बन जाये बच्चे भी सुरक्षित रह सके, और मैदान में बाग़ बगीचा वृक्षा रोपण भी कर सकते है, RTE कानून बने के सालों हो गए है लेकिन अभी भी स्कूलों की दुर्दशा सुधरी नही है, इस हेतु ग्राम सभा व ग्राम सुराज में भी सरपंच सचिव के माध्यम से आवेदन दिया गया है परन्तु अभी तक बाउंड्रीवाल नही बनी है, सीईओं@9165689001,शिक्षा विभाग@9406218335,जिला कलेक्टर@9826443377. अरमो@9575723140,

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »