नींदों नान्दा करसा रोये नोनी नींदों...गोंडी गीत
ग्राम-बोंदानार, विकासखंड-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बुदनी, सुमित्रा और शांति एक गोंडी गीत सुना रहे है:
री री लोयो रीलो री री लो री लोय-
नींदों नान्दा करसा रोये नोनी नींदों-
नावा करसा निया रोये नोनी-
नीवे नायो नाय कायो कांदा-
री री लोयो रीलो री री लो री लोय...
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: BUDNI CG GONDI SONG KANKER SHANTI SUMITRA
वनांचल स्वर : शहतूत के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय शहतूत के औषधीय गुण बता रहे हैं, इसे गाँव के लोग तूत भी कहते हैं, 50 ग्राम पानी में एक चम्मच शक्कर और शहतूत के 10 से 12 फल पीसकर दोनो को मिलाकर सरबत बनाकर पीने से रक्त पित्त, सीने में जलन आदि समस्याओ में आराम मिल सकता है, शहतूत के पत्तो को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से मुंह के घाव, छाले और आवाज खराब होने जैसी समस्या में लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. ऐसे ही हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों में बहुत औषधीय गुण हैं जिनसे हम मदद ले सकते हैं और धन की बचत भी कर सकते हैं : संपर्क नंबर @9424759941.
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: HEALTH RAGHWENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGADH MADHYA PRADESH VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
कोन बने सजा बीजा कोन बने धवारा रे...डोमकच गीत
ग्राम-बेलकच, पोस्ट-रमकोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक एक डोमकच गीत सुना रहे है:
कोन बने सजा बीजा कोन बने धवारा रे-
कोन बने सराई फूला सिकरी धाराले सोना-
सजा बने सजा बीजा बीजा बने धवारा रे-
माझे बने सराई फूला सीकरी धराले-
सजा बने सजा बीजा बीजा बने धवारा रे-
कोन बने सजा बीजा कोन बने धवरा रे...
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: CG DOMKACH SONG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड से नाम कट जाने से राशन नही मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नही देते हैं...
जेल्हापारा, ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरी सिंह बता रहे हैं कि उनका नाम राशन कार्ड से एक माह पहले अचानक काट दिया गया है, जिससे उन्हें राशन नही मिल रहा है, सेल्समैन कहता है अधिकारियों के पास जाओ आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं, हो जाएगा लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सेल्समैन@9753939249, सरपंच@7909453088, सचिव@9669593766, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9617164393.
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: MUKESH SINGH AYAM RATION CARD PROBLEM SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER
झिरा-मीठा, झिरा-मीठा पानी बारिश हाय रे हो...सरगुजिहा भाषा में वर्षा गीत-
कडचोलापारा, ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता सरगुजिहा भाषा में एक वर्षा गीत सुना रही है:
झिरा-मीठा, झिरा-मीठा पानी बारिश हाय रे हो-
सावारो बढ़नी लोर जा हाय रे हो-
आज भरे सावरो रही बसी लेबर हाय रे हो-
काल लेहेन करब नदी पार-
झिरा-मीठा, झिरा-मीठा पानी बारिश हाय रे...
