सावन भादो सुखिया दियारिया...कजली गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक कजली गीत सुना रही हैं :
सावन भादो सुखिया दियारिया-
कि नहीं आवय भईया लेवाउवा हो ना-
सावन भादो की सुखिया दियारिया-
अम्मा जो होती खबर मोर करती-
बाबू जी ता गई हैं भुलाई हो ना-
चची जो होती तो खबर मोर लेती...

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

सड़क सुधार और ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण लगवाने में मदद करें-

ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीर, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| अतरैला मार्ग पर भारी ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़क टूट चुका है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| लेकिन उस पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर सड़क सुधार कराने और ओवरलोड वहनो पर रोक लगाने में मदद करें : कलेक्टर@7587968200 कमिश्नर@0768554400. संपर्क नंबर@8719095669.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: MP PANNA PROBLEM SADHU SINGH LODHAI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नींद ना आने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नींद ना आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्वगंधा 100 ग्राम और सर्प गंधा 100 दोनों को मिलाकर चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद रात को सेवन करने से लाभ हो सकता हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

झूम झूम मुसुर वायो मिन्दे नानो वाई नानो दादा...गोंडी गीत-

ग्राम-चट्टी, तहसील-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से नागमणि एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
झूम झूम मुसुर वायो मिन्दे नानो वाई नानो दादा-
झूम झूम मुसुरु वायो मिन्दे नानो वय नानो-
निम्मा येनगे निम्मा केन्जा नानो-
झूम झूम मुसुरु वायो मिन्दे नानो वय नानो...
इस गीत में देवर अपनी भाभी को पानी में भीगने से मना कर रहा है| कि रिम-झिम, रिम-झिम पानी गिर रहा है, अंदर आ जाओ |

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI GONDI NAGMANI SONG

संदेस रिकॉर्ड करने के लिये आदिवासी स्वर के नंबर 8602008777 पर मिस कॉल करें...

ग्राम-चट्टी, ब्लाक-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से हिरेश बता रहे हैं| सीजीनेट सुनने वाले साथी यदि अपना संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं| तो आदिवासी स्वर के नंबर 8602008777 पर मिस कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| गीत, कहानियां, समस्या | दिये नंबर पर मिस कॉल करने के बाद दूसरे नंबर से कॉल आता है| जिसके बाद उसमे बताये गये| नियमानुसार संदेश सुन और रिकॉर्ड कर सकते हैं : संपर्क नंबर@036542760.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: HIRESH MADAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »