मैने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा है...
ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल बता रहे है कि उन्होंने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किये थे उसका पैसा नही मिला है उसके लिए सचिव सरपंच को बोले तो मिल जायेगा बोलते है लेकिन आज तक नहीं मिला है और न ही कोई ध्यान दिया गया है| इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील मदद कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, सचिव@9617123256, सरपंच@9753128248. सम्पर्क@7745989780.
Posted on: Aug 11, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYSWAL SURAJPUR CG PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER
ओडिग-ओडिग मतेक रोय बेलोसा...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-आमाखेड़ा, पंचायत-कलेप्रस, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ) से मंजय, पार्वती और सताय गोंडी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रे लो राला रे रे लोयो रेला-
ओडिग-ओडिग मतेक रोय बेलोसा-
बाई ओडिग-ओडिग बारंग-
दुकान लोपा बारंग रोय बेलोसा –
बाई दुकान लोपा बारंग...
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: CG GONDI SONG KANKER MANJAY PARVATI
हमारे हैंडपंप का पाइप खराब, पीने योग्य पानी नही मिलता, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पोस्ट-खजुहा कला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुसवाहा बता रहे हैं, कि वार्ड क्रमांक 13, कुसवाहा टोला में सौखीलाल गुप्ता के घर के पास का हैंडपंप में पाईप खराब हो गया है, जिससे जो पानी आता है, पीने योग्य नही है, इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन आज तक कोई कारवाही नही हुई और गाँव के लोग बहुत परेशान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : कलेक्टर कार्यालय@07662-241635, कमिश्नर@07662-241888.संपर्क नंबर@7024467792.
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: REWA MADHYA PRADESH WATER SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSWAHA
जाति बाति दाई लयोर रो मंडाते उदिता...गोंडी विवाह गीत
पंचायत-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामबाई कोरेटी और कुमारी कोरेटी एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं :
रे रे रे लोयों राला रे रे रेला राला रे रे रेला-
रे रे रे लोयों राला रे रे रेला राला रे रे रेला-
जाति बाति दाई लयोर रो मंडाते उदिता दुल्हि किलेयता-
गडाते उदितोर दुल्हे कवय्तोर-
रे रे रे लोयों राला रे रे रेला राला रे रे रेला-
गाना रिसे दाई मरमा रो उठना रिसे दाई मरमा रो...
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: CG GONDI SONG KANKER KUMARI KORETI RAMBAI KORETI
Impact: Got electricity back in village 2 days after report on CGnet, thanks...
स्कूल पारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गर्जन बता रहे है कि उनके गाँव के स्कूलपारा में एक महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था उसके सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियो के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और सभी लोग परेशान थे तो उनके पिताजी सन्तु यादव ने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था तो सीजीनेट के साथियों के मदद से दो-तीन दिन बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था | अभी वहां पर बिजली चालू है और गाँव के सभी लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. गर्जन@8269908741.

