स्वास्थ्य स्वर: घरेलू सामग्री से ख़ासी, जुकाम व बुखार की उपचार विधि...

सामग्री-नीम की ताज़ा कोपले, काली मिर्च, लोंग, तुलसी की पत्तिया, मिट्टी से बना दिया एवं एक स्टील का बर्तन रख लेवे, नीम की कोपलों को पीस ले फिर उसका रस किसी साफ बर्तन में रख लेवे, इसी तरह काली मिर्च, लोंग, तुलसी की पत्तियों को भी पीस ले सामग्री पीसते समय थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते रहे उसके बाद छानकर नीम के रस में मिला दे, मिट्टी के दिए को आग पर गर्म कर लेवे तब तक जब तक लाल दिखने लग जाये,अब उस दिए को स्टील के बर्तन में रख ले, बना हुआ मिश्रण दिए में डाल दे,फलस्वरूप बनी हुई औषधि स्टील के बर्तन में जमा हो जाती है, अब प्राप्त औषधि को ठण्डा होने दे,औषधि पूरी तरह तैयार है,उपयोग करने के उपाय-यदि बच्चा १-५ वर्ष का बच्चा है तो २०ग्राम दिन में दो बार सेवन करे,५ से १५ वर्ष है तो ५० ग्राम दिन में दो बार उपयोग में लाये, १५ से २० वर्ष के लिए भी ५० ग्राम उपयोग में लाये, सावधानिया-शक्कर(चीनी)एवं ठण्डाई चीजो से बचे-मनोज कुशवाह@9174493226

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

मढिया में उले रे गुलाल, अय्यो रामा केसरिया...देवी गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमति मन्दाकिनी मिश्रा
एक देवी गीत सुना रही है :
मढिया में उले रे गुलाल, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या जी,बिंदिया वाली, हमरी मय्या जी, बिंदिया वाली-
चन्दा वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या है, हरवा वाली,हमरी मय्या है, हरवा वाली-
सर्पो वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या है, झूमका वाली,बिच्छू वाले भोलेनाथ-
बिच्छू वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
हमरी मय्या है बाना वाली, बाना वाली कंगना वाली-
डमरू वाले भोलेनाथ, अय्यो रामा केसरिया-
मढिया में उले रे गुलाल, अय्यो रामा केसरिया...
श्रीमति मन्दाकिनी मिश्रा@7697926356

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में शौचालय निर्माण का काम पिछली बरसात के समय शुरू हुआ, अभी भी पूरा नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत-चंद्रैली, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी के साथ है ग्रामीण महिला कलावती जो कि बता रही हैं कि उनके यहाँ स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण पिछले बरसात से चालू हुआ है, लेकिन अभी तक पूरा नही हुआ है, यहाँ शौचालय पंचायत बना रही है इसलिए अभी तक अधूरा निर्माण पड़ा है, अब तक पूरा नही हो रहा है,कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिया है लेकिन कोई प्रभाव नही पड़ा है,सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बर पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें-सचिव @8463843401.C.E.O.@9165689001.

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...प्रार्थना गीत

ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़)से सुनीता सिंह मरकाम के साथ कुछ बच्चे है जो एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से हमें, तार दे माँ-
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे-
हर शब्द तेरा है, हर गीत तेरा, हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले, हम हैं अधूरे-
तेरी शरण में, हमें तार दे माँ-
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से, हमें तार दे माँ...

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER

हैंडपंप महीने से खराब, हम 90 परिवार के लोग दूर से कुंए से पानी लेकर आते हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चन्द्रेली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बनखेता पारा की कुन्ती बाई एवं शरशनि बाई बता रही है कि गाँव में पीने के पानी की बहुत समस्या है महीने भर से भी ज्यादा समय से हेण्डपंप ख़राब है,इसलिए ग्रामीण महिलाएं दूर दराज़ से कुओं से पानी लेकर आती है जिससे कई कठिनाइयों सामना करना पड़ता है, इस संदर्भ में सरपंच सचिव को अवगत कराया गया है,लेकिन पीने के पानी की समस्या का हल नही हुआ, गाँव में ९० परिवार है जिनको समस्या हो रही है|सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि फोन कर दबाव बनाए ताकि हेण्डपंप ठीक हो सके :S.D.M@9165493212,P.H.E.D@7697747447. सम्पर्क सुनील कुमार धुर्वे@8435007432,

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »