कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी...बाल कविता
ग्राम-नवाडीह, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया स्कूल के बच्चों से एक बाल कविता सुन रहे है :
कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी-
मेरे पापा राजा, फल खाएं ताज़ा-
सोने का खिड़की, चाँदी का दरवाज़ा-
आसमान में सूरज निकला, मेरा भय्या राजा...
Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं, नाले का पानी पीकर बीमार रहते हैं, अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते...
ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-चलगलीखुर्द, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
से ग्राम जन बता रहे है कि वार्ड क्रमांक ७ के ग्रामीण नाले से पानी पीते है, जिससे लगातार बीमार रहते हैं,ग्रामीणों की मांग है कि हेण्डपंप लगाया जाये जिससे राहगीरों को भी पीने को मिल जायेगा क्यूंकि यह सड़क के किनारे का गाँव है, इस समस्या को ग्राम सभा में भी उठाया गया, लेकिन सरपंच सचिव यही अश्वासन देते आ रहे है कि हो जायेगा पर अभी तक नही हुआ है, अगर एक हेण्डपंप भी हो जाता है तो वार्ड के लोगो की समस्या का समाधान हो जायेगा,सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सके-PHE@7692876138,सचिव@7692876138.
Posted on: Mar 26, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: नीम के पत्तो को उबालकर रोजाना रस पीने से स्वस्थ रहा जा सकता है...
विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से भान साहू के साथ है ग्राम-चन्देरी के दयाराम आयाम जो निरोग होने के नुस्खे बता रहे हैं : वे बता रहे है किस तरह से नीम के पत्तो के रस से स्वस्थ रह सकते है, विधि-आधा किलोग्राम या १ किलोग्राम नीम के पत्तो को एक बर्तन में पानी भर कर उबाल ले उसमे जो पानी बचेगा उस को छानकर रख लेवे, सब रोज़ सुबह खाली पेट पीने से लाभ मिलेगा कभी कोई बीमारी नही होगी, इसका प्रयोग स्वयं ६ वर्षो तक लगातार करने के बाद अपने अनुभव साझा कर बता रहे है कैसे रोजाना नीम का रस पीने से स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रह सकते है, यह बिना पैसे से आसानी से मिलने वाली दवाई है,इसको घर में ही तैयार किया जा सकता है-
Posted on: Mar 26, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We got our long pending due wages after report on CGnet Swara...
ग्राम-हिलचुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गूकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतलाल उईके बता रहे हैं कि उन्होंने बिरजूराम, सोनरा बाई, मंगली बाई, सोनारो बाई, कांडूराम के सांथ मिलकर सड़क निर्माण में काम किया था, जिसका मजदूरी का भुगतान 5 साल से नहीं किया गया था, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी, तब परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया था जिसके एक महीने बाद उनके खाते में मजदूरी का पैसा आ चुका है इसलिए वे सभी लोग बहुत खुश हैं और सीजीनेट के उन सभी सुनने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की|
Posted on: Mar 26, 2018. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
गोडे कर पैरी झेंझरी लागे, तोला लाजो नइ लागे...सरगुजिहा डोमकच गीत
ग्राम पंचायत-चंद्रैली, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामधनी सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं:
गोडे कर पैरी झेंझरी लागे, तोला लाजो नइ लागे-
मोर मोर सूते गोंडरा बर-
तोर गोड के पैरी झेंझरी लागे, ढोढी पानी झन जाबे-
ओरे नजरी लागे, सुन सुन्दरी बर, सुन सुन्दरी ढोढी पानी झन जाबे-
गोडे कर चुरवा झेन्झरी लागे...


