सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद...गीत-
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद-
कौन तो लगावे दाई आमा तो अमेलिया-
कौन तो लगावे जोड़ा नीम तोला आवे नींद-
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद-
राजा लगावे दाई आमा तो अमेलिया-
रानी लगावे जोड़ा नीम, तोला आवे नीद-
सावन के महिना...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
नहीं बदरी उहंदे, नहीं बदरी बरसे हो...सावन गीत-
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ी) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
नहीं बदरी उहंदे, नहीं बदरी बरसे हो-
नहीं बदरी उहंदे, नहीं घटा बरसे-
हमर तो देशे रे बूंदों नहीं आवे-
हमर देशे रे बूंदों नाहीं गिराले, रे बूंदों नहीं गीरे-
काहे बदरी नईदो उंधे, नहीं घटा बरसे-
नहीं हवे पेढो पौधा, नहीं हवे रुखो राई-
नहीं हवे पेढो पौधा...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages: 10th Aug 2019
Today Peesam Nagamani presenting Bultoo Radio program in Gondi and Hindi language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: BULTOO RADIO PEESAM NAGAMANI
पशु चिकित्सालय के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-भंडारगुडम, पंचायत-रायगुडम, तहसील-कुकनूर, जिला-पक्षिम गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पोडियम नारेंद्र बता रहे हैं| भंडारगुडम गांव में 1500 मवेसी है| उनके ईलाज के लिये गाँव में पशु चिकित्सालय नहीं है| गाँव में पशु चिकित्सालय के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@347197121.
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH PODIYAM NARENDRA PROBLEM WEST GODAVARI
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ह्रदय से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लौकी का जूस 300ml, पुदीना की 6 पत्ती और तुलसी की 6 पत्ती, एक चुटकी काला नमक और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर जूस बना लें| सुबह पेट साफ करने के बाद सेवन करें| लगातार 3 माह तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| दवा का सेवन दिन में डो बार करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गांधी@9111061399.
