निम्मा नानो निम्मा,निम्मा नानो लिवैया ओ याओ...माडिया गीत-
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सन्तो दुग्गा एक माडिया गीत सुना रही है:
निम्मा नानो निम्मा,निम्मा नानो लिवैया ओ याओ-
मावा यायो बेके मावा यायो पिनु वस्ता नानो लिवैया-
अगा बोगा डोर लैयोर अगा बागा डोर नानो लिवैया-
बारा किया लाये वातोर बारा किया लाये वैया नानो लिवैया-
नाची तोहलाये वातोर नाची तोहलाये वातोर वैया नानो लिवैया-
हूडे सोभा लैयोर हूडे सोभा लैयोर वैया नानो लिवैया...
Posted on: May 30, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA SONG SANTO DUGGA
घर बनवाने के लिए लोन लिए थे, अभी लाकडाउन के कारण काम नहीं है किश्त नहीं दे पा रहे...
कृष्णा नगर-रायपुर छत्तीसगड से संतोषी बता रही है :हमारे घर में हम पति-पत्नी दोनों विकलांग है घर बनवाने के लिए लोन लिए थे| अभी लाक डाउन के कारण किस्त नहीं दे पाते और हमारे पास राशन कार्ड नहीं है तो घर में खाने की दिक्कत होती है |इसलिए सीजीनेट सुननेवाले साथियों से अपील करते है अधिकारियों से बात करके 6 महीने तक लोन का किश्त माफ़ कराने में मदद करें संपर्क@ 9109337914(158473)
Posted on: May 29, 2020. Tags: SANTOSHI RAIPUR CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सालिक सीलो रीलो दादा सालिक सीलो रीलो दादाले..माडिया गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सन्तो दुग्गा माडिया गोंडी भाषा में एक गीत सुना रही है:-
रिरीलोयो रीलो रीलो,रिरीलोयो रीलो,रीलो-
सालिक सीलो रीलो दादा सालिक सीलो रीलो दादाले-
अग्गा बोगाडोर लैयोर दादा अग्गा बोगाडोर लैयोर दादाले-
बारा कियालाये वातोर दादा बारा कियालाये दादाले-
नाचिर तोहलाये वातोर दादाले-
सालिक सीलो रीलो दादा,सालिक सीलो रीलो दादाले....
Posted on: May 29, 2020. Tags: SANTO DUGGA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA SONG
रोगी को जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करता हूँ जब उनकी तकलीफ दूर होती है अच्छा लगता है...
ग्राम पंचायत -हुक्काम जोड़राज तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से हसेंन दुगाराम मंडेगा बता रहे है:कि 2012 से आरोग्य विभाग में ड्राइवर का काम करता हूँ| मेरा सैलरी 3500 रूपए है जब हमे कही कोई इमर्जन्सी केस का खबर होता हैतो हम उन्हें जल्द से जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करते है जब इनकी तकलीफ दूर होता है तो हमें बहुत अच्छा लगता है हमारे घर के लोग भी हमारे इस काम से बहुत खुश है|हम चाहते है कि सभी ऐसे ही एक-दुसरे का मदद करते रहें तो बहुत ख़ुशी होगी और सबका मदद होगा |
Posted on: May 29, 2020. Tags: HASEN DUGGARAM MADENGA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER
हमारा गाँव अभी तक राजस्व ग्राम नहीं हुआ है जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है...
ग्राम हारेगुडा-ग्राम पंचायत ढोडराज-तालुका-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रामेश पुंगाटी, राजू पुंगाटी बता रहे है कि उनके गाँव में अभी तक राजस्व ग्राम नहीं हुआ है |जब भी हमारे गाँव में कोई शासन का योजना आता है तो दूसरे पंचायत से पैसा सेक्सन होता है जिसके कारण लोंगो को बहुत परेशानी होता है इसके लिए यहाँ के लोग ग्राम सभा और कलेक्टर आफिस में कई बार आवेदन लगाया है पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात करके इनके गाँव को राजस्व ग्राम बनवाने में मदद करें ताकि शासन के योजनाओं का लाभ उठा सकें संपर्क नम्बर@7588717153 (168484)
