सोचें विचार नही आयें ये जवानी कैसे ढरी जाए...फागुन गीत-

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया फागुन गीत सुना रहें हैं:
सोचें विचार नही आयें ये जवानी कैसे ढरी जाए-
येदे होरी रे नई सोचे माता-पिता नही परिवार-
नही सोचे निति धर्म जियें के आधार-
सोचें विचार नही आयें ये जवानी कैसे ढरी जाए-
येदे होरी रे नई सोचे माता-पिता नही परिवार...(185040)

Posted on: Mar 20, 2021. Tags: CG FAGUN SONG KAILASH SINGH POYA SURAJPUR

कहा जघे राम भजो कहा जघे लक्ष्मण...डोमकच गीत-

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक डोमकच गीत सुना रहें है:
कहा जघे राम भजो कहा जघे लक्ष्मण-
कहा जघे बरदाई रे उधुआ लहल कारे-
मै नई ठको चोला रे उधुआ लहल कारे-
कहा जघे राम भजो कहा जघे ददरी रे-
कहा जघे ददरी कहा जघे सुवा-
कहा जघे राम भजो कहा जघे लक्ष्मण...(185107)

Posted on: Mar 20, 2021. Tags: CG DOMAKCH SONG KAILASH SINGH POYA SURAJPUR

स्वास्थ्य स्वर : सिर दर्द का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आज हम लोगो को सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बदाम की गिरी 8 नग, काली मिर्ची 8 नग, बमी चूर्ण 6 ग्राम, इस सबको मोटा दरदरा कूट पिसकर के दूध में भीगा ले और मिश्री मिला लें सुबह दूध को उबालकर गुनगुना रहने पर सुबह शाम दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता हैं, ठण्डी चीजों और खट्टी चीजों से दूर रहे। संबंधित विषय पर जानकारी लेने के बाद नुस्खा उपयोग करें :संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Mar 20, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR

तेरे बिना मेरी जिन्दगी नाही प्रभु तेरे बिना...मसीह गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
तेरे बिना मेरा जिन्दगी नाही प्रभु तेरे बिना-
तुही हमारा आशीष देने वाला-
तेरे बिना मेरा जिन्दगी नाही प्रभु तेरे बिना-
तुही हमारा जीवन देने वाला-
तुही हमारा जीवन देने वाला-
तेरे बिना मेरा जिन्दगी नाही प्रभु तेरे बिना...(185054)

Posted on: Mar 20, 2021. Tags: CG CHNDRAPRKASH BALRAMPUR MASIH SONG

जागो वतन के लाल भारती जगा रही...देशभक्ति गीत-

ग्राम+पोस्ट-धनपुरी, जिला-शहडोल मध्यप्रदेश से पप्पू कुमार डाहिया सभी श्रोताओं अधिकारी कर्मचारी को नमन करते हुए बहुत ही प्यारा देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
जागो वतन के लाल भारती जगा रही-
शरहद की ओर से कोई आहट सी आ रही है-
जागो वतन के लाल भारती जगा रही-
चेहरे पर मुखोटा लगाये ये कौन लोग हैं-
पहचान लो इन्हें कोई आहट सी आ रही है-
जागो वतन के लाल भारती जगा रही...

Posted on: Mar 20, 2021. Tags: DESH BHAKTI SONG MP PAPPU KUMAR DAHIYA SHAHDOL

« View Newer Reports

View Older Reports »