छत्तीसगढ़ के हल्दीघाटी माटी सोनाखान के...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत
ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
भारत के तीरथ बन गए माटी सोनाखान के-
अन्याय के दमन लड़ी सिंह नारायण छाती तान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी....
अंग्रेजन से लोहा लेही शहर चलिस बलिदान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
कथा लहू से लेही स्वराज और उपदेश अभियान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी...
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
उठो साथियों कदम मिलाकर,चलो हमारे साथ...
उठो साथियों कदम मिलाकर, चलो हमारे साथ-
राह चलें हम उम्मीदों की, मिला हाथ में हाथ-
हमें तो बढ़ते जाना है, सुनहरा सूरज लाना है-
इस मशाल का उजियारा, सारा अंधियार हटेगा-
साथी अपने श्रम को एक दिन सूरज नमन करेगा-
बस अपने मन में निश्चय का दीप जलाना है
हमें तो बढ़ते जाना है...
उठो साथियों कदम मिलाकर चलो हमारे साथ-
राह चलें हम उम्मीदों की मिला हाथ में हाथ-
हमें तो बढ़ते जाना है...
वर्तमान जैसा भी हो हम उसको दुलराएंगे-
पर अच्छे भविष्य के खातिर चलते जाना है-
हमें तो बढ़ते जाना है...
अवरोधों पर कसकर ठोकर हमें लगाना है-
हमें तो बढ़ते जाना है...
उठो साथियों कदम मिलाकर चलो हमारे साथ-
राह चलें हम उम्मीदों की मिला हाथ में हाथ-
हमें तो बढ़ते जाना है...
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER
मैं किसान बेटा हो दाई सेवक तोर पुजारी...किसान गीत
ग्राम-सिवनी, थाना-नवागढ़,जिला-बेमेतरा,(छ.ग.) से प्रीतम फाटक खेती से सबंधित एक गीत सुना रहे हैं:
मैं किसान बेटा हो दाई – सेवक तोर पुजारी – तोर माटी ला तिलक लगावो-
वो जय धरती महतारी – मैं किसान बेटा हो दाई – सेवक तोर पुजारी – तोर माटी ला तिलक लगावो-
वो जय धरती महतारी-
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: PRITAM FATAK SONG VICTIMS REGISTER
देय तो कोया रा सीजीनेट ते...गोंडी लोकगीत
इंदिरा गांधी कला केंद्र दिल्ली से विष्णु देव पद्दा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
देय तो कोया रा सीजीनेट ते-
कोया पलोरा कोया पुनेम पुन्देला-
नार गुडे पुन्देकाट तोंडा मंडा पुन्देकाट-
कुंडा ता नेंग तून सबै पुन्देकाट-
गोटुल हर्कुल पुन्देकाट पाटा पिटुंग केंजकाट-
देय तो कोया रा सीजीनेट ते-
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
पिछले दो महीने से हमारा हैण्डपंप खराब है, दूर कुंआ से पानी लाने जाते हैं तो मालिक गाली देते हैं...
ग्राम पंचायत-भैड़ागढ़, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) की महिलाएं बता रही है बैगापारा स्कूल के पास हेण्डपंप है, जिसका डंडा टूट गया है, इसकी सूचना पी.एच.ई.विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक ठीक नहीं करवाया गया, स्कूल में भोजन बनाने वाली एवं गाँव की अन्य महिलाऐ बता रही है बहुत दूर से पानी लेकर आना पड़ता है,अगर हेण्डपंप ठीक हो जाता है तो ग्रामीणों को एवं स्कूली बच्चों को भी सुविधा हो सकेगी,इसकी शिकायत दो तीन बार कर चुके है,बावजूद इसके नही हो पा रहा है, सीजीनेट सुनने वाले साथी, कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन लगाये- पी.एच.ई.@9893883154,9893458404. नरेश बुनकर@8720822286


