कहाँ से आवय सारो रे समा...कुडुक विवाह गीत

ग्राम-फुलवारटोला, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से गोबरिला मिंज, कोमोलेना खलखो और रजनी तिग्गा कुडुक भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
कहाँ से आवय सारो रे समा-
आदे कहा से आवय भईया मोर-
ओ राका कहाँ से आवय भईया मोरा-
पुरबे से आवे भईया मोरा-
और पश्चमी से आवे मोर भईया-
कहा से आले सारो रे समा...

Posted on: Aug 16, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND KUDUK SONG SONG VICTIMS REGISTER

डिंडा राजू-राजू डिंडा राजू राजूर येलो...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ) से रामबाई कोरेटी और कुमारी कोरेटी एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो रेला रे रे लोयो राला रे रे लोयो राला-
डिंडा राजू-राजू डिंडा राजू राजूर येलो-
डिंडा राजू-राजू अदे राजू पुटो-
अदे राजू पुटोर हेलो अदे राजू पुटोर-
रे रे लोयो राला रे रे लोयो रे रे राला-
बेकेर हतेक ह्केन, बेकेर हतेक ह्केन-
ह्केन ह्तेक येलो...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: GONDI MARRIAGE KANKER CG KUMARI KORETI RAMBAI KORETI SONG

हम लोग गरीब हैं, आवेदन के बाद भी राशन कार्ड नही बन रहा, अधिक दाम में खाद्यान्न खरीदते हैं...

ग्राम पंचायत-अमरछी, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से राम किशन पिता सुन्दर, कल्लू पिता बादेपाल, पप्पू, नजीर पिता खलील, सुन्दर पिता इन्द्रव और गोकुल देवेंद्र लोधी को बता रहे हैं, कि उन सभी का राशन कार्ड नही बना है, वे सभी गरीब हैं और बाहर से अधिक मूल्य में खाद्यान्न खरीदकर परेशान हैं इसके लिए उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : कलेक्टर@07732252003, SDM@9893649231, CEO@9479930459. संपर्क नंबर@6390659564.

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: DEVENDRA LODHI MADHYA PRADESH PANNA RAM KISHAN RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

मै उपजाऊ हूँ पर तुम्ही बंजर बना रहे हो...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मै उपजाऊ हूँ पर तुम्ही बंजर बना रहे हो-
अनेको प्रकार के रासायनिक खाद डालकर, मेरे सीने को छलनी किए जा रहे हो-
मै समतल हूँ मुझे खोदकर, उबड़ खाबड़ दुर्गम किए जा रहे हो-
मेरे भीतर रासायनिक पदार्थ निकालकर मेरे पेट फाड़े जा रहे हो-
मेरे ऊँचे-ऊँचे पेड़ पौधो को काटकर, मुझे विनाश किए जा रहे हो-
मै निर्जीव नही हूँ मै तो सजीव हूँ-
इसीलिए तो मै भिन्न-भिन्न वस्तुएं अन्न पैदा करती हूँ...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का नलकूप टंकी 5 महीने से खराब है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकुमार, विजय कुमार और हरिलाल पंडो बता रहे हैं कि उनके गांव के गौटीपारा में सात महीने पहले एक नलकूप टंकी लगी थी जो पांच महीना पहले खराब हो चुकी है, उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए अधिकारी बोलते हैं बनाएंगे लेकिन आज तक नही बना, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7909453088, सचिव@9669593566, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9617164393.

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: HARILAL PANDO RAMKUMAR SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »