एक दुलारा सीजीनेट हमारा, प्यारा स्वरा एप, दुनिया में बेजोड़, अनोखा है ये सीजीनेट...कविता
ग्राम-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक कुमार सीजीनेट स्वर पर एक कविता सुना रहे है:
एक दुलारा सीजीनेट, हमारा प्यारा स्वरा एप-
दुनिया में बजावे बेजोड़, अनोखा है ये सीजीनेट-
गूंजे गगन में महके पवन में, हर एक के मन में सीजीनेट-
मौसम की बाहे, दिशा की राहे, सब हमसे चाहे सीजीनेट-
घर की हिफाज़त, पड़ोसी की चाहत है, सीजीनेट, हो भय्या है सीजीनेट-
हर एक की चाहत, है सीजीनेट, हो भय्या है, सीजीनेट...
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पानी की कमी है, तालाब गहरीकरण का काम पहले शुरू हुआ था पर पूरा नहीं हुआ है...
ग्राम पंचायत-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम बता रहे है कि गाँव में तालाब में गाद भरी है, जिसके चलते गर्मियों के समय में पानी सूख जाता है, जिसके कारण मवेशियों को भी पानी नहीं मिल पाता है, पहले आसपास के २-३ अन्य गाँव के ग्रामीण भी इसी तालाब पर आश्रित थे, लेकिन अभी गाँव के लोगो को ही ५-६ किलोमीटर जाना पड़ता है, इस समंध में कई बार सरपंच सचिव को बोला है कि तालाब गहरीकरण पूर्ण किया जाये लेकिन हर बार सिर्फ आश्वाशन ही मिलता है, कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन लगाए-सरपंच@9753518795, सचिव@7697533053, C.E.O@9165689001. राम @9753715525.
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हम एक सच्चा देश वासी हैं...कविता
ग्राम-मलकक्षा, पोस्ट-कोदवाबुडान, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला- कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से मानसिंह चेचाम एक कविता सुना रहे हैं:
हम एक सच्चा देशवासी हैं-
इस देश के आदिवासी हैं-
हम सदियों के रहवासी हैं-
हमारा धर्म, संस्कृति, प्रकृति वादी हैं-
हम कठोर परिश्रम करने वाले हैं-
देश के पालन पोषण करने वाले हैं-
भाई चारा भावना से सीख देने वाले हैं-
शांति का परिचय देने वाले हैं-
किसी से घमंड किसी से बैर नही रखने वाले हैं-
सबको सम्मान इज्जत देने वाले हैं...
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: MAAN SINGH CHECHAM SONG VICTIMS REGISTER
ट्राइफेड को डिजिटल कर ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा, जनजातीय सामग्री दूर तक बेची जा सकेगी
जनजातीय मंत्री श्री जुआल ओराम ने पिछले दिनों नई दिल्ली में ई ट्राइब्स इंडिया लांच किया जिससे भारतीय जनजातियां अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर सकेंगे, ट्राइफेड ने वेबसाइट ई-ट्राइब्स www.tribesindia.com और www.trifed.in तथा रिटेल इंवेंट्री सॉफ्टवेयर और एम-कॉमर्स ऐप बनाया है, वे अपने उत्पादों को बेचने के लिए एम-कॉमर्स (मोबाइल कॉमर्स) और ई-कॉमर्स (इलेक्ट्रोनिक कॉमर्स) और वेबसाइट www.tribesindia.com का उपयोग कर सकेंगे, ट्राइफेड के डिजिटल होने से जनजातीय व्यापार फैलेगा और बड़े इलाके तक उत्पाद उपलब्ध होंगे। स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और पेटीएम और अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों में जनजातीय उत्पादों को अपने ग्राहकों को ऑनलाइन दिखाये और बेचे जाएंगे।
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : तुलसी और बेलोती के पत्तो को चाय में मिलाकर पीने से फ़ायदा (गोंडी भाषा में)
ग्राम-कोनपाड़, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुमनलता आचला के साथ में आज जयमती कश्यप जी जुडी हैं जो बोल रही है कि जब चाय बनाते है तब तुलसी और बेलोती के पत्तो को डालकर पीना चाहिए, बेलोती के पत्तो को चाय में डालकर पीने से शुगर नहीं होता है और तुलसी के पत्तो को मिलाकर पीने से सर्दी खांसी बुखार नहीं जैसी बीमारियाँ नहीं होती है| इसलिए बेलोती के पत्तो को रोज चाय में मिलाकर पीना चाहिए और उससे ह्रदय रोग भी नहीं होता है. वे बता रही हैं कि इस तरह की अनेक महत्वपूर्ण वनस्पतियां हमारे आसपास पाई जाती हैं जिसका उपयोग हमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए करना चाहिए और इन जानकारियों को 7411079272 पर रिकार्ड भी करते चले जिससे और लोग इसके बारे में जान सकें
