पहले सुमर ले तै राम, पहिलगे सुमरनी मा का गात...फागुन गीत-

आश्रित ग्राम-भूडपानी, पंचायत-गोरगी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमरसाय एक फागुन गीत सुना रहे हैं:
पहले सुमर ले तै राम, पहिलगे सुमरनी मा का गात-
पहिले सुमरो माता-पिता ला मै रे, दुसरे इंद्र भगवान तीसरे सुमेरो धरती माता-
ये भय धरती लेते अपभार, पहिल रे सुमरनी मा का गात-
हे गांव सुमेरो तो गंवाचा राजा रे, रे लरिका लागो तोर-
दसो रे अंजोर बिनती सुनते-
हे बेसिन भर देते तो सहार पहिर दो सुमरनी मा का गाते...

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: AMARSAI SURAJPUR CG FAGUN SONG SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आदिवासी दिवस मनाएंगे, क्या उस दिन सभी जिलो में छुट्टी है? हमारे जिले में नही है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं, कि उनके गांव में 9 अगस्त 2018 को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमे वे सभी को शामिल होने और आदिवासी विचारधारा को सुनने के लिए आमंत्रित कर रहे है, वे कह रहे हैं की वहां पर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आस-पास के सभी गांव से लोग आएंगे, इस संबंध में उन्होंने सुना है कि सभी जिलो में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी अवकाश दिया गया है, क्या यह सही है लेकिन उनको जो जानकारी है उसके अनुसार उनके जिले में कोई सरकारी अवकाश विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में नही दिया गया है, इसलिए लोगो को जानकारी होना चाहिए | कैलाश सिंह पोया@9753553881

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

वेरते वात वेरते वात रो हो हो हो बादे नार बादे उडके चले रो...गोंडी गीत

गेडम मारुती नेटनूर सिरपुरयु-ग्राम-मंडलम, जिला-कुमराम भीम आदिलाबाद (तेलंगाना ) से गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
वेरते वात वेरते वात रो हो हो हो बादे नार बादे उडके चले रो-
वेरते वात वेरते वात रो हो हो हो बादे नार बादे उडके चले रो-
वेरते वात वेरते वात रो हो हो हो बादे नार बादे उडके चले रो-
छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र वेरते वाता रो बादे नार बादे उडके चले रो...

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: GEDAM MAROTI GONDI SONG KUMRAM BHEEMU TELANGANA

सूरज सा चमकू मै,चंदा सा चमकू मै...बाल कविता

ग्राम-मोहली, पोस्ट-मोहली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नीलेंदर कुमार के साथ रोशनी एक कविता सुना रही है:
सूरज सा चमकू मै चंदा सा चमकू मै-
जगमग-जगमग हो उज्वल तारो सा दमकू मै-
मेरी अभीलाषा है,फूलो सा महकू मै-
विभो सा चह्कू गुन्जू सावनो पर कोयल सा कुह्कू मै-
मेरी अभिलाषा है नभ से निर्मल पानी-
सूरज सा चमकू मै चंदा सा चमकू मै...

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI POEM NILENDARA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got electricity in our village after report on CGnet, thanks...

ग्राम-सजनखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि 2006 में उनका गाँव बसा था जिसमे 64 घर थे, जिसमे अभी 60 घर बचे है, जिन घरो में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से बिजली लग चुकी है, जिससे लोगो को बहुत फ़ायदा मिला है, रात में होने वाले दुर्घटना से भी लोगो को राहत है. पहले घरों में बिजली की बहुत परेशानी थी,रात में कई जहरीले जंतुओं का भय बना रहता था कई बार उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद वहां बिजली लग गई है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: CHHATTISGARH ELECTRICITY HEM SINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »