स्वास्थ्य स्वर : दूधी के पौधे का औषधीय गुण और उपयोग-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दूधी पौधे के औषधीय गुणो के बारे में बता रहे हैं, कई माताओ को शारीरिक कमजोरी या कुछ अन्य कारणो से दूध नहीं बनता, ऐसी स्थिति में दूधी के पौधे को पीसकर उसमे शक्कर मिलाकर दूध के सांथ सेवन करने से लाभ मिल सकता है, इसके अलावा यदि किसी को दस्त या पेट मरोड़ होता है, तो दुधी के पौधे का पंचांग अर्थात जड़, तना, फूल, पत्ती, डाली सभी को मिलाकर शहद के सांथ सेवन करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWASTHYA SWARA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गिलोय के पौधे से सर्दी जुकाम और वायरल फीवर का घरेलू उपचार-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छतीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गिलोय से सर्दी जुकाम, वायरल इन्फेक्सन या बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो व्यक्ति ऐसी समस्या से पीड़ित हैं, वे गिलोय का 4 इंच टुकड़ा लेकर उबालकर छानकर उसका रस पी सकते हैं, या दातून की तरह चबाकर रस चूस सकते हैं, इससे लाभ मिल सकता है, इसका प्रयोग सुबह के समय करना चाहिए, संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG FEVER HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : जटामासी के पौधे से दांत दर्द का घरेलू उपचार -

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय जटामासी के औषधीय पौधे से दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं: जटामासी को बाल छड और भूत जटा के नाम से भी जाना जाता है, यदि किसी व्यक्ति को दांत में दर्द हो, असहनीय पीड़ा हो रही हो, तो वे जटामासी का बारीक चूर्ण बना ले और कपड़े से छान कर उसे दांत में मंजन की तरह घिसें इससे दर्द में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWASTHYA SWARA TIKAMGARH TOOTHACHE VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार...

रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नारियल का जटा जिसे बूच भी कहते है, उसे 500 ग्राम, महानीम जिसे बकायन के नाम से भी जाना जाता है की पत्ती 500 ग्राम, सेंधा नमक 250 ग्राम, काली मिर्च 250, सभी को साफ कर मिट्टी की हांड़ी में रखकर, ऊपर से कपड़े में मिट्टी का लेपकर, ढककर गोबर कंडे के आग में रातभर रखकर जलाना है, जिससे वह जलकर भष्म बन जाए, सुबह ठंडा होने पर निकालकर साफ कर लें और चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास छाछ के सांथ दिन में तीन बार सेवन करने से बवासीर की बीमारी में लाभ मिल सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, चाय का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, पानी का ज्यादा सेवन करें : गाँधी@9111062399.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG GANDHI HD HEALTH PILES RAIPUR SONG SWSTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चोट लगने या हड्डी टूटने पर गुड़ और हल्दी के प्रयोग से घरेलू उपचार-

ग्राम-पिपरिया इमालाई, पोस्ट-उल्दन, तहसील-बंडा, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली चोट लगने और हड्डी टूटने पर गुड़ और हल्दी के प्रयोग से एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक साल पुराना गुड एक चम्मच और पीसी हल्दी एक चम्मच दोनो को डेढ़ कप पानी में उबालें और जब उबलकर आधा कप पानी शेष बचे तो थोड़ा सा घी डालकर पानी को गुनगुना कर सेवन करने से घाव ठीक और दर्द में आराम मिल सकता है, एक महीने तक दवा का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अनंतराम श्रीमाली@8462970635.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI BANDA HEALTH MP SAGAR SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »