हमारा गाँव वनो से घिरा है, जानवरों का खतरा होता है, कई बार हांथी फसल नष्ट कर देते हैं…

ग्राम-रसौकी, पंचायत-ओमझर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रकाश और रामलाल बता रहे हैं, उनका गाँव वनो से घिरा है, वहां अनेक जानवर रहते हैं, जैसे शेर, सियार, भालू, चीता, हांथी अदि | कई बार हांथी उनके खेत उजाड़ देते हैं, फसलो को खा जाते हैं , जिसकी सूचना वे वन अधिकारियों के पास देते हैं, लेकिन अधिकारी कहते है जितना नुकसान हुआ है उससे ज्यादा बनवाने में लग जायेगा, इस तरह अधिकारी बात को टाल देते हैं, और पीड़ित की कोई मदद नहीं होती है, गाँव में लोग जानवरों को भगाने के लिये वाद्य यंत्रो का प्रयोग करते हैं | इस तरह ग्रामवासी समस्याओं के बीच जीवन जीते हैं : संपर्क नंबर@8120068198.

Posted on: Jan 23, 2019. Tags: CG RAJU RANA SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Surajpur bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi And Surgujiha language: 22 jan 2019…

Today Sarla Shriwas and Monika Maravi are presenting Surajpur Bultoo Radio in Hindi and Surgujiha languages in this latest edition with stories from Surajpur district of Chhattisgarh.  Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.

Posted on: Jan 22, 2019. Tags: BULTOO MONIKA MARAVI RADIO SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

रे रेला, रेला रे रेला, ऐ ओरा रे होरा मरमा रो...गोंडी शादी गीत-

ग्राम-मारकानार, पोस्ट-पड़ेंगा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दयाराम सलाम और दुर्गुराव वड्डे एक गोंडी गीत सुना रहे हैं

रे रेला, रेला रे रेला, ऐ ओरा रे होरा मरमा रो
ये लोयोरा रे होरा मरमा रो-
ऐ मरमा रे मलके माता रो
ऐ लो मरमा रे मलके माता ऐ...

Posted on: Nov 11, 2018. Tags: ) CG DYARAM KANKER SONG

blank

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं, प्रदेश में सवरा एक समुदाय है, जिसे सामान्य वर्ग में शामिल किया गया था, अब सरकार द्वारा उसे आदिवासी समुदाय में शामिल कर लिया गया है, जिससे उस समुदाय के लोग अब आदिवासी जाती प्रमाण पत्र प्राप्त कर पा रहे हैं, जिसके लिए उनके समुदाय ने सरकार को आभार प्रकट किया है, सांथ ही वे सीजीनेट के सहयोग के लिए सीजीनेट के सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं |

Posted on: Nov 10, 2018. Tags: ) CG RAIGAD RAJENDRA SONG VICTIMS REGISTER

impact: हमें बारिश के दिनो में झरिया का गंदा पानी पीना पड़ता था, अब साफ पानी की सुविधा हो गई है..

ग्राम-देवान पटपर, पंचायत-भेलकी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उदय मानिकपुरी बता रहे हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या थी, लोग झिरिया से पानी उपयोग करते थे, जो बारिश के दिनों में पानी गंदा हो जाता था, इससे लगभग 25 परिवार पीड़ित थे, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने जुलाई महीने में सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया और अगस्त महीने में उनकी समस्या का निराकरण हो गया, इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के सभी साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |

Posted on: Nov 10, 2018. Tags: ) CG KABIRDHAM MANIKPURI PROBLEM SONG UDAY VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »