हैण्डपंप ख़राब है, आवेदन करने पर सुधार नहीं करते...मदद की अपील-

ग्राम-घंडबरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| गाँव में बोरिंग की समस्या है| वहां पर लोगो विस्थापित किया गया है| सड़क के किनारे लोग रहते हैं| वहां पर स्कूल के पास एक बोरिंग है| जो ख़राब हो गया है| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है| अधिकारियों के पास शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर बोरिंग को सुधरवाने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077. संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-नगरीपेटा, तहसील-बूर्गमपाड़, जिला-भद्रादी कोत्तागूडेम (तेलंगाना) से ताटी सारय्या बता रहे हैं| हम काफ़ी सालों से यहां रह रहे हैं| अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है| इस समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारीयों के पास सूचना दिया| आवेदन पत्र भी दिया था| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं | दिये नंबरों पर बात कर समस्याओं को हल कराने में मदद करें| तहसीलदार@9701346978. ताटी सारय्या@9000449237.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA

Impact : काम का पैसा नहीं मिल था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद भुगतान हो गया...

ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराजसिंह मरकाम बता रहे हैं| सर्वोदन सिंह मनरेगा के तहत 12 लोग के साथ समतलीकरण का काम 2015 में किये थे| जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला है| इस संबंध में लोगो ने सहायक सचिव के पास आवेदन किया| बैंक में चेक कराया तो पैसा नहीं डाला था| तब उन्होंने अपनी समस्या अप्रैल 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके 6 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

नजर भर देख तो लेले ओ...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नजर भर देख तो लेले ओ-
मोला दगा दिये दगा वाली ओ-
तै खाबे कमाबे मजा उड़ाबे-
का नजर भर देख तो लेले-
साजा के रुख मा बैठे हे खुसरा-
हमर पिरत बने रही का करबो दूसरा...

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

गाँव में लाईट लगा है, लेकिन 15 साल से नहीं जल रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-खंडबरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| उनके गाँव में लाईट लगा है| लेकिन चालू नहीं है| 15 साल हो चुके ये स्थिति है| जिसके कारण लोग परेशान हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर लाईट की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, जिला पंचायत@9310245077. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »