मुंगेली के पास स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में रावण और खजुराहो की तरह की मूर्तियां हैं...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से रमाकांत सोनी बता रहे हैं, जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर टेसो नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर है, जिनकी तीन विशेषताएं हैं, पहला मंदिर के समीप नर्मदा कुण्ड है, जिसका जल अमरकंटक के नर्मदा कुण्ड के सामान शीतल है, जिस वजह से उसका नाम सेतगंगा पड़ा, दूसरी विशेषता यह है कि मंदिर की बाहरी दीवारो पर खजुराहो की तरह मूर्तियां बनी हुई हैं, और अन्दर की दीवारो पर भगवान गणेश और अनेक देवी देवताओ की मूर्तियाँ काले ग्रेनाईट पत्थरों पर निर्मित हैं, तीसरी विशेषता यह है कि मुख्य द्वार के ऊपर रावण की मूर्ति स्थापित है, मांघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर वहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है जिसमे बड़ी संख्या में लोग आते हैं, और कुण्ड में स्नान कर देवी-देवताओं से मन्नते मंगाते हैं |

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CULTURE MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

शिव गुरु, शिव गुरु, शिव गुरु कहिए, जाही विधि राखे गुरु वही विधि रहिए...शिव भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक संगीतमय शिव भजन सुना रहे हैं :
शिव गुरु, शिव गुरु, शिव गुरु कहिए-
जाही विधि राखे गुरु वही विधि रहिए-
मुख में शिव गुरु नाम, गुरु सेवा हाथ में-
तुम अकेले नाही बंदे गुरु जी हैं साथ में-
साधू संग गुरु रंगे, अंग अंग रंगी रे-
जिंदगी के डोर हों गुरु जी के हाथ में,
महलों में राखे चाहे झोपड़ी में वास दे...

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: RAIGARH CHHATTISGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

इद उंदी पाटा रा इद उंदी पाटा रा...गोंडी विवाह गीत

ग्राम पंचायत-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलावती वड्डे के साथ में कक्षा पांचवी की एक छात्रा है, जो एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
रेला यो रेला रे रे रेला लोयो रेला रे रे रेला-
रेला यो रेला रे रे रेला लोयो रेला रे रे रेला-
इद उंदी पाटा रा इद उंदी पाटा रा-
लाले लर नानो वेळपुन्गार लाले लर नानो-
बदम इन्जोर एतनारा बदम इन्जोर एतनारा-
ह्य बदम मामूरा ह्य बदम मामूरा-
रेला यो रेला रे रे रेला लोयो रेला रे रे रेला...

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: GONDI MARRIAGE KANKER CG NEELAVATI WADDE SONG

मुझे 7-8 महीने से पेंशन नही मिल रही है, बोलने पर कोई अधिकारी सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-मासोकगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को गाँव की मल्लोबाई बता रही है कि 7-8 महीने से उनको पेंशन नही मिल रहा है | वे कह रही हैं मैं घर में अकेली रहती है कोई कमाने वाले भी नही है घर के ज़रूरी सामान खरीदने के लिए बहुत दिक्कत होती है उसके लिए सचिव सरपंच को कई बार आवेदन किया है तो बोलते है मिलेगा-मिलेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद कि अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर उनका निराश्रित पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क@9479354487.

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: CG MALLO BAI PENSION SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पेड़ो की झुरमुठों से आती है पैगाम...पेड़ पर कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी पेड़ो पर आधारित एक कविता सुना रहे हैं:
पेड़ो की झुरमुठों से आती है पैगाम-
मैं शांति की प्रतीक हूं उससे तुम महान-
तुमसे मैं नही मैं तो प्रकृति की देन हूँ-
पवन मुझे सुलाती है पवन मुझे उठाती है-
पवन के झोकों से बिखर कर अपने आप उगती हूँ-
मेघों को मैं ही बुलाकर जमकर बारिश कराती हूँ-
मुझसे भी ये ऊँचे-ऊँचे पर्वत में नदी नाला बनती हूँ...

Posted on: Aug 12, 2018. Tags: HINDI POEM KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »