कोर कुषा डोडा ते मर्योनी...गोंडी शिक्षाप्रद गीत -

जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नेमालाल कुमरा गोंडी भाषा में एक शिक्षाप्रद गीत सुना रहे है, इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि जैसे चार बजे मुर्गा बाग़ देता है वैसे ही अपने समधी को कहता है सूर्य निकलने से पहले भौर का तारा जैसा दिखता है खेत में काम करने चलो सुबह हो गया है:
कोर कुषा डोडा ते मर्योनी-
पंग वेसोर वेडा ते-
रे रे लोयो रे रेला-
रे रे रेला रेला...

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: NEMALAL KUMRA SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : महुआ और मक्का लाई का लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-बड़वार नवापारा, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट को गाँव के देवीलाल नेटी और टिकाराम मरावी बता रहे है कि उनके गाँव के पास तमोर पिंगला नाम का जंगल है, उस जंगल से प्राप्त तेंदू, महुआ, चार, भेलवा, कंदमूल का उपयोग वे लोग खाने के लिए करते है, महुआ का लाटा बनाकर खाते है, लाटा को मक्का के लाइ के साथ कूटकर बनाते है| लाटा खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है और खून बढ़ता है, इससे आँखों की कमजोरी भी दूर होती है| इसलिए उनका कहना है कि लाटा को घर के सभी लोग अवश्य खाए और औरों को भी खिलाएं जिससे वे भी तंदरुस्त रहें |

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: DEVILAL NETI TIKARAM MARAVI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का एकमात्र हैंडपंप शुरू से खराब पड़ा है, कुंए का पानी पीकर सभी बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम-पूर्वे पारा, पंचायत-धुमाधाड, पोस्ट-गोविंदपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेसिंह बता रहे है वार्ड 13, में एक हैंडपंप है जो खराब है, पानी नहीं निकल रहा है. यहाँ पर 16-17 परिवार है, जिनको पानी के लिए रोज़ दूर कुए से लाना पड़ता है. कई बार शिकायत कर चुके है, कहते है बन जायेगा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई. ग्रामीणों की मांग है कि दूसरा हैंडपंप लगाया जाये, क्यूंकि जो अभी हैण्डपम्प है वो जब से लगा है तभी से पानी नहीं दे रहा है. इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गए नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए: सरपंच@8959459879, सचिव@9617217431, सी.ई.ओ@9165689001 पी.एच.ई@8120171919. राजेसिंह@9171078709,

Posted on: Apr 03, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

स्कूल का हैडपम्प ख़राब है, हम छात्र-छात्राएं आधा किलोमीटर दूर कुंए से पानी लाकर पी रहे है...

ग्राम-कटरा, पंचायत-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से माध्यमिक शाला की छात्राएं देवकुँवर, फूलमती बता रही है माध्यमिक शाला में पीने का पानी नही है. पहले हैण्डपंप था वो खराब है पानी नहीं दे रहा है, वे बता रही है कि अभी लगभग आधा किलोमीटर दूर से कुंए से पानी लाकर पी रहे है, माध्यमिक शाला में कुल छात्र, छात्राए 180 है इतने छात्रों के लिए अभी कुंए से छात्र रस्सी से बाल्टी बांधकर निकालकर पीते है. कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है की दिए गए नम्बरों पर फ़ोन लगाये ताकि हैण्डपंप लगाने में मदद मिल सके: सरपंच@8959459879, P.H.E@9425254247. ग्रामीण सम्पर्क@7773880802.

Posted on: Apr 03, 2018. Tags: GEETA TEKAAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: स्मरण शक्ति बढ़ाने की घरेलू विधि...

नवाडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से निर्मल महतो याददाश्त बढ़ाने की विधि बता रहे है: इसके लिए एक सेव बिना छिल्का उतारे चबा चबा कर भोजन से आधा घंटा पहले खाए, और 7-8 बादाम की गिरी शाम के समय पानी में भिगों दे, अगले दिन सुबह बारिक पीस ले साथ ही 2-3 दाने काली मिर्च भी पीस ले अब इसको 250 ग्राम उबलते दूध में मिश्रण कर दे, जब दूध में उबाल आ जाए तब इस मिश्रण में एक चम्मच देशी घी और चीनी डालकर मिला ले ठण्डा कर सेवन करे, इसे लगातार एक महीने सेवन करने से याददाश्त बड़ जाएगी. दिमागी मेहनत करने वाले तथा विद्यार्थियों के लिए यह बहुत लाभकारी है. परहेज: मांस मदिरा एवं किसी भी प्रकार नशे का सेवन ना करे. अधिक जानकारी के लिए@8674868359.

Posted on: Apr 03, 2018. Tags: NIRMAL MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »