हमारें गांव में सीसी रोड अधुरा बना है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहें है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-मिश्रीगुड़ा, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनी मूड बता रही है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड अधूरा बना है, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में लिखित रूप में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिये गये नंबरों से बात करके सीसी रोड अधूरा है उसे बनवाने में मदद करें: संपर्क@6265478610, सरपंच@9407942126, सचिव@9479203940, सीइओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD
हमारें गांव के शौचालय अधूरे पड़े है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-चिडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गंगाराम मरकाम बता रहें है कि उनके गांव के शौचालय अधूरे पड़े है उसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, जिससे सांप बिच्छू का डर बना रहता है, इसके लिए कई बार आवेदन कियें लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@9406766582, सरपंच@9752524081, CEO@8959393222.
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: BASTAR DARBHA PROBLEM TOILET
कहले काहाले पिया सांझे के बेरिया नही आले...नागपुरी गीत-
दीपिका झा (उत्तरप्रदेश) से एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं:
कहले काहाले पिया सांझे के बेरिया नही आले-
काले ठक के रखले यदे मोके दगा देले गुइया नही आले-
कहले काहाले पिया सांझे के बेरिया नही आले-
राउर के आसार देखी डूबी गेलक बेरिया नही आले-
नैना ठाकाए गेलेक आचारा मोर ठुट गेले-
कहले काहाले पिया सांझे के बेरिया नही आले...
Posted on: Jul 12, 2022. Tags: DEEPIKA JH NAGPURI SONG UP
पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है
ग्राम-मोते, ब्लॉक-भुर्गुमपाड,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से पोडियम पवन बता रहे है कि 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है, तेलंगाना सरकार ने उनके गाँव के लिए कोई मदद नहीं कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि तेलंगाना सरकार द्वारा बिजली रोड आंगनबाडी पानी कि सुविधा दिला दिया जाये तो उन आदिवासियों के लिए मदद हो सकता है, इसलिए ग्रामीण सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करे| संपर्क नंबर@7729954810.
Posted on: Jul 12, 2022. Tags: BURGAMPAD BHADRADRI GONDI IDP KOTHAGUDEM TG REGISTER VICTIMS VICTIMS
पीड़ितों का रजिस्टर: गोपनी सैनिक में डिप्टी करते थे, नक्सली के कारण नौकरी छोड़ना पड़ा...
पिंकू पोडियाम, ग्राम पंचायत-सोनपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं पहले उनके पति गोपनी सैनिक में डिप्टी करते थे| गांव वाले ने उन्हें धमकी दिए
नक्सली लोग उनके माता पिता को खत्म कर देंगे कर के उनको बोले इसके कारण उन्हें नौकरी छोड़ना पड़ा और उनके परिवार को गांव में भागना चाहते थे| फिर वे लोग गांव छोड़कर आना पड़ा वर्तमान में शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे है| मिस्त्री काम करने जाते हैं और अपना जीवन यापन कर रहे हैं| और उनका राशनकार्ड भी नहीं बना हैं आवेदन किये हैं लेकिन नहीं बना है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9302108949.
