Bultoo (Bluetooth) Radio from Bihar in Bhojpuri language: 30th April 2017...
Today Chhotelal and Mohan Singh are presenting a Bultoo Radio program in Bhojpuri language from Bihar in this latest edition of Bultoo radio. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 30, 2017. Tags: CHHOTELAL MOHAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our closed hospital got opened after recording message on CGnet...
ग्राम-बीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि पिछले दिनों 17 अप्रैल को उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि ग्राम बीरा का उप स्वास्थ्य केन्द्र बना हुआ है लेकिन हमेशा ताला लगा हुआ रहता है. लेकिन सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद असर यह हुआ कि तुरन्त केन्द्र खुलने लग गया. सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था एवं श्रोतागणों द्वारा दबाव बनाया गया जिसके फलस्वरूप केन्द्र का निरिक्षण कर डॉक्टर राजपूत द्वारा ताला खोला गया जिसके कारण ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. अस्पताल खुलवाने में मदद करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों एवं सीजीनेट के साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद. लोधी@8719095669
Posted on: Apr 29, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We got our due subsidised grain from 3 months after CGnet report...
ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि उनके ग्राम देवरी में राशन नही मिलने का सन्देश उन्होंने 25-04-2017 को रिकॉर्ड किया था कि जनवरी 2017 से चना,चावल 50-60 लोगों को नही मिल रहा था, रिकॉर्ड करने के 3 दिन के बाद असर यह हुआ और जो रुका हुआ राशन था वह तुरन्त देना चालू कर दिया और देना अभी जारी है, कुछ लोगों को मिल गया है और कुछ को अभी मिल रहा है सन्देश सुनकर मदद करने वाले सभी श्रोताओं को एवं अधिकारी कर्मचारियों को और जन प्रतिनिधियों को बहुत बहुत धन्यवाद, फ़ूड इंस्पेक्टर, कलेक्टर, सरपंच एवं सीजीनेट की टीम का आभार- कैलाश सिंह पोया@9644545195.
Posted on: Apr 29, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
इंदिरा आवास : उधार लेकर घर बना लिया, 2 साल से पैसा नहीं दे रहे, उधार नहीं पटा पा रहा हूँ...
ग्राम-झाईताल, ब्लाक-जेतहरी जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुन्दर सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि उनके पिता गौतम गोंड़ को 2014-15 में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत 75,000 स्वीकृत हुवा था जिसमे पहला क़िस्त 05/05/15 को 36540, प्राप्त हुआ था जिसमे इन्होने प्राप्त राशि से और उधार लेकर घर बना लिया है लेकिन दूसरा किश्त प्राप्त नहीं हुआ जिस कारण से ये घर निर्माण के लिए जो ऋण लिया था उसका भुगतान कर पाने में असमर्थ है अत: सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है दिए गए नम्बरों में फोन कर दबाव बनाये जिससे समस्या का समाधान हो सके- जिला कलेक्टर@9425168667,सी.ई.ओ.@9753725845,पंचायत
सचिव राकेश सिंह राठोर@9685175298. धुर्वे@9993853239
Posted on: Apr 28, 2017. Tags: SONG SUNDAR SINGH DHURWE VICTIMS REGISTER
मैं अंधा हूँ अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक गया हूँ कृपया मेरी पेंशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-गिर, पोस्ट-बिन्दूल, थाना-माढ़ा, जिला-सिंगरोली (मध्यप्रदेश) से अमोद सिंह गहरवार बता रहे हैं कि वे पूर्ण रूप से नेत्रहीन है पर उनको आज तक पेंशन नही दिया जा रहा है, जन प्रतिनिधि से लेकर शासन के अधिकारी कर्मचारी उनकी विनती नही सुन रहे है, इस समस्या के निराकरण हेतु सीएम हेल्प लाइन 181 पर भी शिकायत की गई थी तो जवाब आया कि पेंशन स्वीकृत हो गई है ( शिकायत क्रमांक-2134801) और कहा गया कि खाते में राशि जमा कर दी जाएगी लेकिन आज तक खाते में राशि नही आई है, कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि मेरी मदद की जाए, कृपया आप अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें- अमोद सिंह शिकायत कर्ता@7610452488.
