स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह कान दर्द होने पर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, प्याज को गर्म कर उसका रस निकाल लें और उस रस को 4 बूंद कान में टपकायें, ऐसा करने से कान दर्द में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7999161015. (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BALRAMPUR CG HEALTH NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आवेदन किये 1 साल हो चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं...
ग्राम-बम्हना, पंचायत-बिदौंहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सरोज बता रही हैं कि उनके पति का देहांत हो चुका है, उन्होंने पेंशन के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया है, सरपंच सचिव के पास आवेदन पत्र जमा किये हैं, साल भर हो चुका है कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9713049825.(170512) (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: MP PENSION REWA SAROJ SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या पेंचिस को ठीक करने का घरेलू नुस्खा...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह अतिसार या पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सौंफ़ एक चम्मच लेकर उसे सेंक लेना है और एक चम्मच बिना भुनी हुई सौंफ लेना है, दोनों को मिला लेना है और चूर्ण बना लेना है, उतने ही मात्रा में शक्कर मिला लेना है, उसके बाद आधा चम्मच चूर्ण ठण्डे पानी के साथ सेवन करना है, ऐसा 3 बार करना है इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में बाहर से आया हूँ, मुझे अभी काम नहीं मिल रहा है, मदद करे...
ग्राम+पंचायत-जतरी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा के साथ में ब्रिजलाल बता रहे है कि वे लॉकडाउन में बाहर से आये थे और क्वारंटाइन में 14 दिन तक थे और अभी वे उनके घर वापस चले गए है उनको अभी कोई काम नहीं मिल रहा है और सरकार द्वारा 1000 रुपयें उनका खाते में नहीं आया है उनका कहना है कि काम मिलना चाहिए | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिए नंबर पर बात कर खाते में पैसा और काम दिलवाने में मदद करे : संपर्क@8827389351, C.E.O@9407803480. (170854) NM
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BRIJLAL CORONA PROBLEM REWA MP SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
बिआहि लई रघुवर जानकी का,बिआहि लई रघुवर जानकी का...बघेली भाषा में विवाह गीत-
बहनी दरबार, दोंदर कालोनी जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुसमा बहिन के साथ सियाबती हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बघेलखण्डी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
बिआहि लई रघुवर जानकी का-
बिआहि लई रघुवर जानकी का-
अपने क लाये रघुवर पागा पिक्षोरा-
अपने क लाये रघुवर पागा पिक्षोरा-
रंगाई लये चुनरी हो जानकी का-
रंगाई लये चुनरी हो जानकी का CS
