पावुडा आंकी लाल झंडा नोनी वैय...गोंडी गीत
ग्राम-सुन्नानामटका, वेलपुरम-मंडलम, जिला-तुर्क (पूर्वी) गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से मडकम प्रमिला और नंदनी कोराम एक गोंडी गीत सुना रहे है:
पावुडा आंकी लाल झंडा नोनी वैय-
पावुडा आंकी लाल झंडा नोनी वैय-
अल्ले नोनी केला नोनी वया वैय-
उद्दा रोता नोनी वैय-
पावुडा आंकी लाल झंडा नोनी वैय...
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: EAST GODAVARI AP GONDI SONG MADKAM PRAMILA NANDNI KORAM
हम लोगों ने मनरेगा में 3 साल पहले 15 दिन काम किया था, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...
ग्राम-बुढाडाड, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुखमन और हरीकृष्णा सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा की सीता नेटी को बता रहे है कि तीन साल पहले मनरेगा के तहत 15 दिन काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए वे लोग सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, C.E.O.@9009630583, सचिव@9917348758, सरपंच@9009846436, सम्पर्क@9009159041.
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HARIKRISHNA NREGA SONG SUKHMAN VICTIMS REGISTER
येंदेना गर्सेना नाटे गोटुल वायना...गोंडी गोटुल गीत
ग्राम-सिरसांगी, पंचायत-आमागाँव, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) अनेश, चम्पा और रोशन प्राथमिक शाला सिरसांगी के बच्चे है वे लोग एक गोंडी गोटुल गीत सुना रहे है:
येंदेना गर्सेना नाटे गोटुल वायना-
लयोरा घोटु ते नाटे ना घोटु ते-
लयोरा घोटु ते नाटे ना घोटु ते-
कोलंग पर्रे न नना वायेना-
लयोरा घोटु ते नाटे ना घोटु ते...
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: ANESH CG CHAMPA GONDI SONG KANKER ROSHAN
सावन महीने में अमावस्या के दिन त्यौहार के रूप में घर, गली आदि सभी जगह की सफाई की जाती है...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे हैं, सावन महीने के अमावस्या के दिन घर, गली सभी जगह की साफ सफाई की जाती है, देवी देवताओं की पूजा कर मनौती करते हैं, आज के दिन पौधे लगाने चाहिए, उनके गांव में इस त्योहार को विशेष रूप से मनाया जाता है, लोग पूजा स्थल पर पूजा करते और नारियल प्रसाद, मदार, बेल पत्ती अदि चढ़ाते है, उनकी मान्यता है कि इस प्रकार कार्य करने से देवी देवता और प्रकृति खुश रहती है |इस तरह के त्यौहारों का न सिर्फ धार्मिक बल्कि प्राकृतिक महत्त्व भी है जिसको हमें समझना चाहिए और इस तरह की स्वस्थ परम्पराओं को समझ बनाकर औरो को समझाना चाहिए जिससे यह त्यौहार और अधिक मनाया जाए
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CULTURE KANHIYALAL PADIYARI RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER
भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश...आदिवासी वेदना गीत-
सीजीनेट के साथी अमर मरावी एक गीत सुना रहे है:
भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश-
हां ले जाना मोर आदिवासी के संदेश-
बिजली नई है, रोड नई है, नई है राशन पानी-
भईया बहिन घुट-घुट काटे जिन्दगानी-
घर ला छुड़ावे हमर जंगल छुड़ावे-
जहां खेती होथे वहां पवार प्लांट लगाथे-
घर में एको दाना नई है लईका चील रोथे...
