भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

गॉंव-कोत्तूरू, तहसील-मुलकलपल्ली, जिला-भाद्राद्री कोत्तागूडेम (तेलंगाना) से सुन्नम लक्ष्म्य्या बता रहे हैं| कि हम यहाँ सालों से रह रहे हैं| लेकिन जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला है| अधिकारियों को जमीन का पट्टा के लिए आवेदन पत्र दिया गया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इस नंबर पर फोन कर मदद दिलाने का प्रयास करे| सरपंच(कुनजा भास्कर)@9550948212, तहसीलदार@9701346981. संपर्क नंबर@9676121613.

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: NARENDRA PROBLEM TELANGANA

लोग नदी का पानी पीते हैं, कृपया पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें-

गॉंव-चीपुरुगुम्पु, पंचायत-पेदरायगूडेम, तहसील-कुकुनूरु (आन्ध्रप्रदेश) से पोडियम भीमय्या बता रहे है कि हमारे गॉंव में 35 घर हैं| हम 20 सालों से यहाँ रह रहे हैं, और हम लोग नदी का पानी पीते हैं| पानी की समस्या के लिए अधिकारियों के पास आवेदन पत्र दिया था| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इस समस्या के समाधान के लिये इन नंबरों पर बात कर कृपया मदद करें : MLA@9849855444. संपर्क नंबर@9347338860.

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: AANDHRAPRADESH NARENDRA PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस होने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट में गैस होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 100 ग्राम अजवाइन को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद 20 ग्राम सेंधा नमक, 10 ग्राम काला नमक और 10 ग्राम हींग मिलाकर रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण एक गिलास मठा के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हम बदले तो ये जन बदलेगा...गीत-

छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिमला नेताम एक गीत सुना रही हैं :
हम बदले तो ये जन बदलेगा-
ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा-
कोई नहीं बदल रहा नहीं सोचना-
पहले अपन लोग बदले तो अच्छा रहेगा-
मछली पकड़ के लिये तो नहीं बदलेगा-
पहले पकड़ना सिखाओ तो जल्दी बदलेगा-
हम बदले तो ये जन बदलेगा...

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

सोलर पंप की टंकी साफ नहीं होने से गंदा पानी आता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-पटपर पचराही, पंचायत-बोदा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश कुमार धुर्वे बता रहे हैं| उनके गाँव सोलर पंप है| जिसका टंकी साफ़ नहीं किया गया है| जिसमे गंदा पानी आता है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@6261717388.

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »