टेंगया वाले टेंगया ला दर के कंधा मा ओला ला सजावत हे...गोंडवाना गीत
ग्राम-पंजीडर से आलोक प्रताप सिह आयाम छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
टेंगया वाले टेंगया ला दर के कंधा मा ओला ला सजावत हे – कंधा मा ओला ला सजावत हे – धनि वाले धनि ला दर के तेल ला ओला लगावत हे-
तेल ला ओला लगावत हे – जागात हे जगात हे जी – पावन गढ गढया-
ओदे जागात हे – जागात हे जगात हे जी-
पावन गढ गढया...
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: ALOK CHHATTISGARHI SONG PRATAP SINGH SONG VICTIMS REGISTER
गोटुल में हम अपने नियम क़ानून की चर्चा करते हैं, शादी भी यहीं होती है, यह गाँव का पुराना स्थान है...
ग्राम पंचायत उलिया, विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सोम आतरम, बुधुराम वड्डे बता रहे है कि अभी गाँव के लोगो के साथ गोटुल में एक बैठक चल रही है ये गोटुल पूर्वजो का बनाया हुआ है ऊपर में छत वगैरह रिपेयरिंग किया है इस गोटुल में सभी गाँव के लोग बैठते हैं और सभी लोग बैठ कर गाँव की पूजा पाठ के बारे में चर्चा करते हैं और गाँव के लोगों की गोटुल में ही शादी होती हैं | हर नियम कानून के बारे में गोटुल में ही बैठ कर तय किया जाता हैं जो भी गाँव के लोग गलती करते हैं उसको गोटुल में ही निर्णय करते हैं |वे कह रहे हैं कि यहां अधिक लोग गोंडी जानते हैं और हिंदी कम जानते हैं और सरकार को अन्य भाषाओं की तरह गोंडी को भी मान्यता देना चाहिए
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: BUDHURAM WADDE CULTURE KANKER CHHATTISGARH SOM AATRAM SONG VICTIMS REGISTER
हे ते नाना मोर नानो रे, नानी न मोर नान हो...गोंडी पूजा गीत-
ग्राम-तोडहुर, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कविता कोरचा, सुस्मय कतलामी और सुंदरी दुग्गा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं ये गीत पूजा के समय गाया जाता है :
हे ते नाना मोर नानो रे, नानी न मोर नान हो-
ती नाना मोर नानो रे, न नीना मोर नान-
दंतेश्वरी दाई ला काईन पूजा लागे हो-
दंतेश्वरी दाई ला दया दरकर लागे हो-
दंतेश्वरी दाई ला जोड़ा नरियर लागे-
सारुक लागे हो, साथ में तो नारियल दारु सेवा कारूक लागे...
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: CHHATTISGARH GONDI SONG KANKER KAVITA KORCHA SONG VICTIMS REGISTER
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों, कांग्रेस भाजपा को बोट झन देना रे...जागरूकता गीत
ग्राम-बरपटीया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
सुनो साथिया, कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
दर भटकोंगे यार कभी ना मिलेगा अधिकार-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों कांग्रेस भाजपा को वोट झन देना रे-
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG SURAJPUR CG SURGUJIHA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में बिजली नही है, 3-4 बार सर्वे कर कर के ले गये हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही...
देवसरीखार, नागाडबरा, ग्राम पंचायत-माठपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी के साथ में गाँव के बिहारी जी है जो बता रहे है कि उनके मोहल्ले में बिजली नही लगी है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार आवेदन किये है, 3-4 बार सर्वे कर के भी ले गये है | लाईन मेन बोलता है कि 2 दिन में बिजली का पोल गिर जायेगा लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें:
सरपंच@7898628206, सचिव@8349359523,
J.E.@8407703899,9425241671. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228


