स्वास्थ्य स्वर: लहसुन का सेवन करें, बीमारियों से बचें...

वैद्य रमाकांत सोनी, सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छतीसगढ़) से आज हम सभी को हर घर में पाए जाने वाले लहसुन की उपयोगिता के बारे में बता रहे है: आयुर्वेद ग्रंथो में लहसुन का वर्णन मिलता है l प्राचीन काल से घरेलू उपचार के रुप में लहसुन का उपयोग होता रहा है l यह अनेक रोगों को नष्ट करने की बेजोड़ शक्ति रखता है l यह अत्यंत पौष्टिक और शक्तिवर्धक होता है | इसमें अम्ल रस छोड़कर सभी पांच रस विद्यमान रहते है, इसलिए इस रसायन को रसुन कहते है l इस रसायन गुण का नियमित सेवन करने से कई बीमारियाँ जैसे पेट के रोग, जोड़ो का दर्द, ब्लड प्रेशर और पक्षाघात जैसे रोगों को नष्ट करता है तथा रोग प्रतिरोधक शक्ति की वृद्धि करता है l संपर्क@9589906028

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI

पैसा पास होता तो चार चने लाते, चार में से एक चना तोते को खिलाते...बाल कविता

ग्राम-पेनकोड़ो, तहसील-कोइलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रितिका गावड़े, रेशमा एक्का और मनीषा कडेयाम एक कविता सुना रहे हैं :
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो टाँव-टाँव गाता-
टाँव-टाँव गाता तो बड़ा मजा आता-
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते-
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता...

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CHHATTISGARH KANKER POEM RITIKA GAWDE SAPANA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

गोठ सुने बर परथे...छत्तीसगढ़ी कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं:
गोठ सुने बर परथे-
नइच करन नौकरी संगी-
हमन नइच करन नौकरी संगी-
नौकरी जैसी नीच कौनो नहीं है-
हमन नइच करन नौकरी संगी-
खेती करबो पाती करबो-
करबो छोट-मोट व्यापार-
पथरा फोडबो, माटी कोड्बो-
आनी बानी के है औ बुता काम-
नौकरी करके हमन नइच बनन काकोरो कुकुर...

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI KANAHIYA LAL PADIHARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लगी रे लगन ओ माँ...भक्ति गीत

ग्राम-रिवारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लाल जी बैस एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
लगी रे लगन ओ माँ-
देख तेरे नाम की-
भव सागर में भटकी -भटकी-
जीवन आत्मा – जान का दीप जला दो-
मिले परम आत्मा – हे माँ पायी रे शरण – तेरे कृपा-
श्री राम की गीता -

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: HINDI LALJI VAISH MP SONG VICTIMS REGISTER

छुप छुप अश्रु बहाने वाले, मोती व्यर्थ लुटाने वालो...प्रेरणा गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक जीवन प्रेरणा गीत सुना रहे हैं :
छुप, छुप अश्रु बहाने वाले, मोती व्यर्थ लुटाने वालो-
कुछ सपनो के मर जाने से, जीवन नही मरा करता है-
सपना क्या है नयन सेज पर सोया हुआ आंख का पानी-
और टूटना है इसका रैन जागे कच्ची नींद जवानी-
गिली उमर बनाने वालो, डूबे बिना नहाने वालो-
कुछ पानी के बह जाने से सावन नहीं मरा करता है...

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »