रोड नहीं होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्तेराम-लाराई गुडेम, पंचायत-चिवाक, ब्लाक-कुकुनूर, जिला-वेस्टगोदावरि (आंध्रप्रदेश) से देवा जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है,रस्ते में बड़े बड़े पथर है, लोगों को चलने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है | उनके गांव में बड़ी गाड़ी नहीं जा पाती है| में कोई बीमार पड़ जाने में हॉस्पिटल ले जाने में बहुत परेशानी होती है| आइल किये उन्होनें शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9652517047.
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: AP BULTOO GODAVARI KUKUNUR PROBLEM RADIO ROAD VALASA WEST
हमलोग खम्मम जिला के नागरिक हैं, लेकिन आधार कार्ड, राशनकार्ड आज तक नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम-मेडपल्लि, पंचायत-नाचारम, मंडल-एनकूरू, जिला- खम्मम (तेलंगाना) से अडमा बता रहे हैं उनके गांव में 30-40 परिवार हैं और वे लोग सलवा जुडूम से पहले छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में आकर बसे हैं लेकिन उन्हें आधार कार्ड,बोटर आई डी, राशन कार्ड, नहीं बना है| वे लोग वहाँ के नागरिक हैं| उसके बाद उन्हें सरकार का योजना वहाँ तक नहीं पंहुचा है| वे आज तक वंचित हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6301745427, सरपंच@9603096543.
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: BOATER ENKURU ID AADHAR CARD KHAMMAM PROBLEM TG
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है,लोगों को आने जाने के लिए बहित दिक्कत होता है,कृप्या मदद करे-
ग्राम पंचायत-गुमाड़पाल नया पारा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से लक्षमण कवासी बता रहे है,कि उनके गाँव में रोड नहीं बना है लोगों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है,और हॉस्पिटल जाने के लिए मरीज को पैदल जाना पड़ता है,इसके लिए दो महिना पहले सरपंच को शिकायत किये है, पर ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे कि दिया गया नम्बरो से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे|सरपंच@6265736490 सचिव@7828499714 CEO@9406166884.
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
ताड़ मारम पोरों राम पिट्टे राधू ननु वेया वेय- गोंडी गीत
ग्राम-माल्कम पल्ली,ब्लॉक-कन्नैगुदेम,जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से माडाकम शांति एक गोंडी गीत सुना रही है-
ताड़ मारम पोरों राम पिट्टे राधू ननु वेया वेय -2
ओ यायो वेया नान वेया वेय
दा नानो माया तीरगी वाया ले ननु वेया वेय-
नान नानो वावों ननु वेया वेय
ताड़ मारम पोरों राम पिट्टे राधू ननु वेया वेय -2
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: MADAKAM GONDI SHANTI SONG
पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव के होस्टल में पानी की बहुत समस्या है| बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलती हैं, दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.
