तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे बरदान...गीत

राजवीर, ग्राम-मनौरा, पोस्ट गुरसी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रहे है:
तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे बरदान-
तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे वरदान-
हमला दे वरदान, हमला दे वरदान, वो दाई-
तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे वरदान-
नई जानो तोर भाव भजन ला, नई जानो तोर पूजा-
नान नान हम लइका दाई, नई करबे तै दूजा...

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: ANUPPUR MP HINDI SONG RAJVIR SONG VICTIMS REGISTER

ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद...डोमकच गीत

भगतपारा, ग्राम-धूमाडाँड़, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रुपलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे है:
ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद-
कोन तो लगावे भाई आमा तो अमेलिया कोन तो लगावे जोड़ा लिम-
सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद-
राजा लगावे भाई आमा तो अमेलिया रानी लगावे जोड़ा लिम-
कये दिन लगावे भाई आमा तो अमेलिया कये दिन लगावे जोड़ा लिम-
ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद...

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG SURGUJIHA DOMKACH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 15 घरों में अभी भी बिजली नहीं लगा, बोलने पर ठेकेदार दारू, बकरा की मांग करता है...

अनूप सिंह नेटी पारा कन्ठहिया, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, पोस्ट-कटकोना, थाना-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव में सरकार ने चार महीने पहले बिजली लगवाया है जिससे वे गाँव के लोग बहुत खुश हैं लेकिन अभी केवल आठ घरों में ही बिजली आ रही है बाकी के पंद्रह घरो में शुरू नहीं हुई है पर ठेकेदार से कहते है तो वो दारु, बकरा की मांग करते है बोलता है तब ही बाकी घर में बिजली लगाएगा, अधिकारी लोग कोई नहीं सुन रहे हैं | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके घरो में बिजली लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग का नंबर@9302833010. अनूप सिंह नेटी@7746860604

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: ANUP SINGH NETI ELECTRICITY KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

हम 150 लोग एक किलोमीटर दूर से कुंए का गंदा पानी लाकर पीते हैं और पीकर बीमार पड़ रहे है...

आश्रित ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शांति, सुन्दरी, सुबाशो, नयनकुंवर और धनेश्वरी बता रहे हैं कि गांव के वार्ड क्रमांक 14 में हैंडपंप की आवश्यकता है वार्ड में 150 की जनसंख्या है, लोगो को 1 किलोमीटर दूर कुंआ से पानी लाना होता है, कुंए का पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन दिया, लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9111234251, सचिव@7697783755, PHE@9425254227. संपर्क नंबर शांति@8224811137.

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: CHHATTISGARH RUPLAL MARAVI SHANTI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

शिव गुरु, शिव गुरु, शिव गुरु कहिए, जाही विधि राखे गुरु वही विधि रहिए...शिव भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक संगीतमय शिव भजन सुना रहे हैं :
शिव गुरु, शिव गुरु, शिव गुरु कहिए-
जाही विधि राखे गुरु वही विधि रहिए-
मुख में शिव गुरु नाम, गुरु सेवा हाथ में-
तुम अकेले नाही बंदे गुरु जी हैं साथ में-
साधू संग गुरु रंगे, अंग अंग रंगी रे-
जिंदगी के डोर हों गुरु जी के हाथ में,
महलों में राखे चाहे झोपड़ी में वास दे...

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: RAIGARH CHHATTISGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »