लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नही है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...

मोहम्मद इजाज़ सेक्टर 87 नयागाँव नोएडा में फंसे है, उनके परिवार में 6 लोग है साथ में दो बच्चे है, उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है भूखे रह रहे है सरकार के नम्बर से भी मदद मांगे थे लेकिन बिहार के है बोलकर राशन नहीं दिया गया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@ 892048498. (166494) DW

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MOHMMAD IZAZ NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग घर वापस हो गये, परन्तु नही मिले पैसे और न ही मिला राशन दाल, कृपया मदद करे...

श्री प्रसाद यादव बता रहा है कि ग्राम पंचायत-बौसड, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से लॉकडाउन के दौरान गुजरात से आये जिसका सरकारी मुआवजा अभी तक नही मिला बताया जा रहा है, घर वापसी के समय सारा रुपये अपने से ही किये है सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कोई मदद अभी तक नही मिली सरकार के द्वारा एक हजार खाता में ट्रांसफर करने की वादा भी किया गया परन्तु अभी तक यह पैसे नही मिला है |प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क राशन एंव दाल देने की योजना चलाया रहा है किन्तु अभी तक यह लोग इस योजना से वंचित है उन लोगो का मानना है नि:शुल्क राशन दाल पर्ची दिया जाए जिसे हम अपनी जीवन निर्वहन कर सकें इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से दिए अधिकारीयों के फ़ोन पर बात कर मुवावजा एंव राशन दाल दिलाने में मदद करें. सचिव@8349558500. संपर्क नम्बर@8128563203. RK

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG SREE PRASAD YADAV VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 11th June 2020...

In this latest edition of Bultoo radio today Mamta Rajwade and Ranjan Kumar are discussing issues from all over about Corona pandemic. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA MAMTA RAJWADE AND RANJAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...

संत कुमार धुर्वे और उनके साथ फ़ोन लाइन पर जुडी है पुणे शहर से शुप्रिया आनंद गवली बता रही है कि इस समय लाकडाउन के दौरान हो रही समस्या का निदान पा लिया गया है बताया जा रहा है की इस वक्त लाकडाउन के चलते लोगो को हो रही समस्या राशन दाल की जिसे सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉड किये जो पंद्रह दिनों के अन्दर ही राशन दाल की व्यवस्था किया गये है. जिसे लोग संतुष्ट है और सभी सीजीनेट सुनने वालें साथियों को धन्यवाद कर रहें है जिन्होंने समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर राशन दाल की व्यवस्था कराने में मदद किये. RK

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT PUNE MH SHUPRIYA ANAND GAWALI SONG VICTIMS REGISTER

मजदूर हूँ, सूरत से वापस आए, सरकार से कोई मदद नहीं, काम नहीं, भूखे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम छतैनी, पोस्ट-हरदोली, थाना-पनवार, तहसील जबा, जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से रहीश वर्मा अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह कमाने सूरत गए थे लेकिन वहां लॉकडाउन की वजह से काम धंधा सब बंद था| जहाँ रुके थे वहां भी पैसा नहीं मिल रहा था और न ही काम मिला |वापस लौटने के बाद आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई है | खाने के लिए पैसे नहीं हैं, पेशे से मजदूर हैं पर काम नहीं है.सरकार ने सभी लौटने वाले मज़दूरों को हज़ार रू देने का वादा किया था वह भी अब तक बैंक में नहीं आया है | इसीलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें:-संपर्क करें- रहीश वर्मा@6351539041. (169581) NP

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA MP PROBLEM RAHEESH VERMA

« View Newer Reports

View Older Reports »