1991 से हमारे गाँव में आंगनबाड़ी चल रहा है, लेकिन आज तक भवन का निर्माण नही हुआ है -
ग्राम पंचायत-कोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गांव के निवासी किरण शर्मा से चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं कि 1991 से गांव के वार्ड क्रमांक 1 में आंगनवाड़ी केंद्र चल रहा है, केंद्र में 165 बच्चे हैं, गांव की जनसंख्या 4 हजार है, पर आज तक उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण नही हुआ है, जिससे उन्हें केंद्र संचालन में दिक्कत होती है, बच्चों और माताओं को दिक्कत होती है. वे दूसरे के घर में आंगनबाड़ी चला रहे हैं, अधिकारियों से अनुरोध करते करते अब थक गए हैं इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर गांव में आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करे : सुपर वाइजर@9229669861. संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: JAGDISH YADAV KIRAN SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
बिगड़ जात बिना तेल और फुलेलल के...कविता-
सिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
बात बिगड़ जात बिना तेल और फुलेलल के-
नारी बिगड़ जात बिना आंख के दिखाए से-
साधू बिगड़ जात पर नारी के संघत से-
अऊ जात बिगड़ जात है आन जात के बिहाय से-
दानी बिगड़ जात जैसे नीचो के संगत से-
ज्ञानी बिगड़ जात है, क्रोध के बढाए से-
अउ कहे महराज की दारु के पिए से बिगड़ जात-
अउ मुक्ति बिगड़ जात बिना राम के गुण गाए से...
Posted on: Jul 28, 2018. Tags: KAMTA PRASAD SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पेट सम्बन्धी सामान्य बीमारी का घरेलू उपचार -
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हम लोगो को पेट से सम्बंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, समान्यतः हमें पेट संबंधी कई बीमारी जैसे अपच, गैस, पेट फूलना हो जाती है, इस तरह की बीमारी से बचने के लिए अजवाइन 20 ग्राम, पीपल 40 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, अजमोद 30 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, छोटी हरण 150 ग्राम सभी को पीस कर चूर्ण बना लें और एक सीसी में रख लें उसके बाद 1 से 5 ग्राम चूर्ण ताजे पानी से इसका सेवन करें, लगातार 10 दिन तक इसका सेवन करने से लाभ हो सकता है, संतुलित आहार ग्रहण करे : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शारीरिक कमजोरी का घरेलू उपचार
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हम लोगो को शारीरिक कमजोरी तथा दुबलापन आदि की समस्या का घरेलू इलाज बता रहे हैं . वे कह रहे हैं कि जिस किसी को भी शारीरिक कमजोरी तथा दुबलेपन की शिकायत हो उसका वे सबसे सस्ता और सुलभ उपचार बता रहे है, सामग्री सफ़ेद मूसली, मुलेठी,अश्वगंध सतावरी और मिश्री को सभी को समभाग करके सुबह शाम दूध के साथ लें. शारीरिक शक्ति के लिए सबसे लाभदायक साबित होगा. इस तरह हमारे आस पास पाए जाने वाली वनस्पतियों का उपयोग कर हम अपने पैसे की भी बचत कर सकते हैं. चन्द्रकांत@9893327475.
Posted on: Jul 01, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA MUNGELI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने का घरेलू उपाय
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा उच्च रक्तचाप जिसे हाई ब्लड प्रेशर के नाम से भी जाना जाता है का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसके लिए ब्राम्ही और अश्वगंधा का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर एक चम्मच दिन में तीन बार पानी के सांथ नियमित रूप से सेवन करने से लाभ मिल सकता है. इसके अलावा लहसुन की 3 कली लें, एक कौर भोजन में एक कली खाएं, उसके बाद तीन कौर भोजन खाएं, बाकी को उसके सांथ में खाएं, ये प्रक्रिया सुबह-शाम करें, दोनो मे से कोई भी एक प्रयोग कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@98933
SUMMARY FOR SMS27457.
