हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा मैली है...कविता
ग्राम-मोरकोल, पोस्ट-वीरेन्द्र नगर, तहसील-रामानुजनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकला पोर्ते एक कविता सुना रही है:
हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा मैली है-
बंद है जिसमे स्मृति राजनीति वो बंधी थैली है-
जहाँ साँस-साँस में टूटन है, जहाँ आसपास में खूब घुटन है-
फिर भी कोई किस्सा दुहराओ, जब किया जब पहेली है-
लाचारो की जमात यहाँ, आजादी की कैसे करामात यहाँ-
सिर पे छत ना पेट में अन्न, पर उनकी भरी हवेली है-
हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा मैली है...
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: BALRAMPUR CG CHANDRAKALA PORTE POEM RAMANUJNAGAR SONG VICTIMS REGISTER
मेरे गाँव में मोबाईल नेटवर्क की समस्या है, शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं सुनते हैं...
ग्राम पोस्ट-चोरबरी, तहसील-रघुराजनगर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से विक्रम सिंह का कहना है कि उनके गाँव में अभी भी मोबाईल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, अगर मोबाइल में बात करना है तो आपको गाँव के बाहर जाना पड़ता है और इससे सभी ग्रामीणों का बहुत सारा काम बाधित होता है इस संबंध में कई बार शिकायत भी किया गया है लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है, भारत को डिजिटल इंडिया का नाम देने वालो पर शर्म की बात है, कृपया इन अधिकारियों से बात कर हम ग्रामीणों की मदद करे: सुचिष्मिता सक्सेना अपर कलेक्टर@9826065425, बलवीर रमन एस. डी. एम.@9425192835. विक्रम सिंह@9755459664
Posted on: Sep 05, 2018. Tags: MOBILE NETWORK MP RAGHURAJNAGAR SATNA SONG VICTIMS REGISTER VIKRAM SINGH
जमीन का पट्टा न होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो रही,अधिकारी मदद नहीं करते, कृपया मदद करें...
पतेरा टोला, पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर
(छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं उनके पास पुराने समय से पट्टा नही रहने के कारण उन्हें बहुत परेशानी है, जो नया मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बन रहा है उसमें भी उनको पट्टा नहीं मिला है. स्कूलों में शिक्षकों द्वारा भी माँगा जाता है, संबंधित आवेदन अधिकारीयों को कई बार आवेदन दिए हैं,पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया दिए अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर पट्टा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9416360411, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031878. संपर्क @9111923350.
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG LAND SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR
हमारे गाँव से 3 किमी तक रोड नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-बम्हनीपारा, पंचायत-कोटराई, ब्लॉक-वाड्रफनगर,जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वरी बता रहे है कि बम्हनी पारा से वाड्रफनगर जाने में रोड की बहुत समस्या है और आज तक उनके गाँव में रोड बनवाया नहीं गया है, गाँव से रोड की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है | 50 घरो की बस्ती है, जनसँख्या लगभग 400 है. रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है उसके उससे स्कूल आने जाने वाले बच्चो को और गाँव के लोगो को बहुत परेशानी होती है, कृपया फोन कर मदद करें: कलेक्टर@9425253580, जिला पंचायत C.E O.@9479082150, 9516360411.संपर्क@7354663023.
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: FULESHWARI WADRAFNAGAR SONG VICTIMS REGISTER
Please plant at least one tree this rainy season, If possible plant Neem...
Vishnu Nagar from Jan Abhiyan Parishad in Vidisha in MP is requesting all of us to plant trees in this rainy season. He requests specially to plant Neem trees. He says each person should take oath to plant at least one tree and they should also work for preservation of the trees. For more Nagar Ji can be reached at 09425149383

