टावर लगाने वालों ने गड्ढा खोदते हुए पाइपलाइन तोड़ा, मरम्मत नहीं करवाया, पानी नहीं मिल रहा
ग्राम पंचायत -बाड़ांजी, ब्लाक-लोंहड़ीगुडा जिला -बस्तर (छतीसगढ़) से सरपंच बासुराम नाग गाँव की समस्या को लेकार बता रहे हैं कि 3-4 महीने पहले पंचायत का पाइप लाइन जियो टावर लगाने वालों द्वारा गढ्ढ़ा खोदने के समय टूट गया था, लेकिन आज तक उन्होंने पाइप की मरम्मत नहीं करावाया। लोग परेशान हो रहे हैं, पानी नहीं आ रहा है। लगभग एक किलोमीटर दूरी पर टूट गया है। 30-35 घर वाले को परेशानी हो रही है। सीजीनेट साथियों से निवेदन किये है जल्दी से मदद करे। संपर्क -7999918093, सीईओ- 8889251366, कलेक्टर -8458956694, टावर वाले का नंबर- 7000376759.
Posted on: Nov 14, 2021. Tags: BASTAR BASURAM NAG CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
हैण्डपंप खराब होने से पानी की समस्या होती है, कृप्या मदद कि अपील-
जगरनाथ नाग, ग्राम पंचायत-कुटुमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, हैण्डपंप है जो कई दिनों खराब है, जिससे बच्चो को पानी की दिक्कत होती है स्कूल से पानी लाना होता है उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किया, कर्मचारी निरिक्षण के लिये आये थे लेकिन सुधार नहीं हुआ है, एक सप्ताह हो चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8815550838, सीईओ@8959393222.
Posted on: Nov 12, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA JAGRNATH NAG PROBLEM WATER
गांव में बोर खनन किया गया है, लेकिन अभी तक बोर नहीं लगा है, कृपया मदद कि अपील-
माधव नाग ग्राम पंचायत-टॉमसीगुडा, नंबर02, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में बोर खनन किया है, उसमे हैण्डपंप नही लगा है, कई बार बोल चुके लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सीईओ@8889251366, PHE@8927173133, संपर्क नंबर@8817786150.
Posted on: Nov 12, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA MADHW NAG PROBLEM WATER
हम खुद ही चले जायेंगे तेरा शहर छोंड के...गजल-
ग्राम-मटियालम,जिला कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से सुकई कुसवाहा एक गजल सुना रहे हैं:
ऐसे ना जा खफा होके-
मुह मुझसे मोड़ के-
हम खुद ही चले जायेंगे-
तेरा शहर छोंड के-
जो कुछ भी मैंने पाया हो...
Posted on: Nov 11, 2021. Tags: KHUSHVAHA KHUSHINAGAR GAJAL SHUKAI
सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़
मंगल राम नाग ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा, क्रमांक 03 ब्लाक-दरभा, जिला (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में 2 किलोमीटर तक रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में बोले थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268361304, सीईओ@9406016762.
