Impact : एक सप्ताह से गाँव बिजली की समस्या थी अब ठीक हो गयी है...
ग्राम पंचायत-मडमडा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झरिया बता रहे हैं उनके गाँव में एक सप्ताह से बिजली की समस्या थी, जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट श्रोताओ के मदद से कर्मचारी बिजली की समस्या को ठीक कर दिये हैं जिससे गाँव में बिजली आ गयी हैं इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9685784766.
Posted on: Jan 21, 2020. Tags: CG IMPACT STORY RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER
8 माह पहले बीट खुदाई का काम किये थे, काम का पैसा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत-दुरबुल, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो झारखण्ड से जे एम रंगीला बता रहे हैं मई 2019 में पौधा लगाने के लिये बीट खुदाई का काम छेदी सिंह, हुकारी सिंह, बिरजू सिंह, भुजा सिंह, रोहन, नकुल ने 8 महीने काम किया था लेकिन काम का पैसा नहीं मिला, उन्होंने 800-1200 तक बीट की खोदाई की है एक बिट की खोदाई की मजदूरी 5 रूपये है, आवेदन करने पर अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : उपायुक्त मुकेश@9470526005, DFO@9431142829. संपर्क नंबर@7667963644.
Posted on: Jan 16, 2020. Tags: BOKARO JHARKHAND JM RANGEELA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती...गीत-
धनबाद (झारखण्ड) से उमेश कुमार सूरी एक गीत सुना रहे हैं :
इसकी रचना स्वयं की है – जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती-
जागो ये भारत के वीरों, भारती पुकारती-
भारती पुकारती, माँ भारती पुकारती-
ये ज़मी गाँधी, भगत, सुभाष की अरमान है-
हम हैं इस धरती के बेटे ये हमारी शान है-
फिर मिट रही है क्यों हमारी देश की पहचान है...
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: DHANBAD JHARKHAND SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER
चार माह काम किये थे केवल एक माह का पैसा मिला...मदद की अपील-
ग्राम-गोसे, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम रंगीला बता रहे हैं आदिवासी बहुल पंचायत राजस्व गाँव गोसे में वर्ष 2019 में बांस बखार का काम रोहन, नकुल सिंह, हुकारी सिंह, जगदेव सिंह और सूरज मांझी सहित कई लोगो ने किया था, जिसका एक महीने का मजदूरी का पैसा उन्हें मिला है बाकी के तीन महीने का पैसा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन विभाग अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में सहायता करें : उपायुक्त मुकेश कुमार@9470526005. संपर्क नंबर@7667963644.
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BOKARO JHARKHAND JM RANGEELA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कंकड़ चुनी चुनी मंदिर बनवली हो...गीत-
ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अनीता देवी एक गीत सुना रही हैं:
कंकड़ चुनी चुनी मंदिर बनवली हो-
पत्थल तोड़ के बिहार हो भोला-
अंखिया से नीर तर झर झर लोरवा हो-
अंधन को आंखी देत, कोढ़िया को काया हो-
कंकड़ चुनी चुनी मंदिर बनवली हो-
पत्थल तोड़ के बिहार हो भोला...
