हम 24 लोग 8 दिन से एक स्कूल में क्वारनटाइन में हैं, लेकिन खाने की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है...

ग्राम-बोसड, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनोद कुमार मिश्रा बता रहे है कि वे लॉकडाउन में फंसे थे और किसी तरह से वे लोग अपने गाँव पहुँच गए है | 24 लोग है उनको बोसड स्कूल में क्वारनटाइन में रखा गया है लेकिन वहां पर खाने पीने की कोई सुविधा नहीं हो रही है, पिछले 8 दिन में उनके परिवार वालों ने जो राशन दिया है उससे भोजन बना है अब वह ख़तम हो गया है | उनका कहना कि राशन उन लोगो को सरकार के द्वारा दिया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : खाद्य अधिकारी@7224893193, CEO.@9407803480. संपर्क नम्बर@9825886722. (168462)

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR MISHRA

डाक्टर नर्सो की महिमा बड़ी...कोरोना गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व आज के समय पर एक गीत सुना रहे हैं :
डाक्टर नर्सो की महिमा बड़ी-
चेक करलो घड़ी दो घड़ी-
ये तो सदियों से है एक माला-
सेवाओं की झोंके लड़ी-
चेक करलो घड़ी दो घड़ी-
मुक्ति रोगों से देने को ये-
योद्धा की भाति खड़े...

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA SONG SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV

कोरंटाईन में 24 लोग हैं, पानी की समस्या हो रही, कृपया गाँव में जल्दी रोज़गार मुहैया कराया जाए ...

ग्राम-बहोसड, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनोद कुमार मिश्रा बता रहे हैं वे लॉकडाउन में सूरत में फंसे थे, अब वे अपने गाँव आ चुके है और कोरंटाईन में हैं, बहोसड गाँव के स्कूल में रुके हैं वहां खाने रहने की समस्या हो रही है, 24 लोग रुके हैं, पीने के पानी की समस्या है, एक हैण्डपंप है, उससे पानी नहीं निकल रहा है दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कृपया गाँव में जल्दी रोज़गार मुहैया कराया जाए , इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें : संपर्क नंबर@9825886722. CEO@9407803480. (168459)

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINOD MISHRA

Dehati Bultoo (Buletooth) radio : In memory of Late Smt Sarla Shriwas...

देहाती बुल्टू रेडियो की संस्थापिका, बोलकार, जोड़कार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लोकतांत्रिक मीडिया के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाने वाली सरला श्रीवास का जन्म मध्यप्रदेश के चीच गांव जिला बालाघाट में 14 अगस्त 1986 को एक नाई परिवार में हुआ. युवा अवस्था में ही देश में लोकप्रियता हासिल कर मात्र 34 वर्ष की अवस्था में 21 मार्च 2020 को देश समाज से अलविदा कहा. सीजीनेट परिवार की और से श्रद्धांजलि के रूप में सरला श्रीवास द्वारा बनाए इस देहाती भाषा के बुल्टू रेडियो का पुनर्प्रसारण कर रहे हैं, देहाती भाषा मध्यप्रदेश के बालाघाट इलाके में बोली जाती है जहां सरला श्रीवास बड़ी हुईं | सरला श्रीवास का जाना उनके निजी परिवार के साथ साथ सीजीनेट परिवार और पूरी गरीब पिछड़ी जनता को अपूरणीय क्षति है जिनके लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर किया | सरला आप बहुत याद आओगे आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता | हम आपके बुल्टू रेडियो कार्यक्रमों को आपकी याद में बीच बीच में प्रसारित करते रहेंगे आपकी आवाज़ को सुनने के लिए...

Posted on: May 22, 2020. Tags: DEHATI BULTOO RADIO SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, परिवार में 6 लोग है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रत्ना मिश्रा बलिया जिले की रहने वाली है अभी वो फेस-2 सेक्टर 87 नोएडा में लॉकडाउन में अपने परिवार साथ फंसी है | उनके परिवार में 6 लोग है | खाने पीने के लिए राशन नहीं है, कोई मदद करने वाले भी नहीं है, बहुत परेशानी में है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8505931697. (167764)

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP RATNA MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »