स्वास्थ्य स्वर : धातु पौष्टिक बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी धातु पौष्टिक बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, बबूल की फल्ली बिना बीज वाली 100 ग्राम, बबूल की नरम हरी पत्तियां 100 ग्राम, बबूल की गोंद 100 ग्राम लें और चूर्ण बना लें, उसके बाद 100 ग्राम काली मुसली और 100 ग्राम सफ़ेद मुसली, 100 ग्राम सतावर, जंगली कोच में बीज 100 ग्राम और 100 मिश्री मिला लें, सभी को चूर्ण बना कर एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह खाली पेट गुनगुने दूध के साथ और रात को सोने से पहले सेवन करें, सबंधित विषय पर बात कर जानकारी ले सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी बुखार का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काली मिर्च 5 नग, तुलसी 11 नग, लौंग 2 नाग, थोड़ा अदरक, एक छोटी इलायची के दाने लेकर दरदरा चूर्ण बना लें, उसके बाद एक गिलास पानी में उबालें जब पानी उबलने लगे तो उसमे गुड़ और दूध डालकर छानकर रख ले, गुनगुना रहने पर सेवन करें, इसका सेवन भोजन के बाद दिन में दो बार करें लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचे नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आंख की कमजोरी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आंख की रोशनी बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, काली मिर्च 50 ग्राम और पीसी मिश्री 50 ग्राम लेकर दोनों को साफकर पीसकर चूर्ण बनाकर रख लें, आधा आधा चम्मच दोनों को लेकर मक्खन के साथ मिलाकर या घी के साथ मिलाकर सुबह शाम खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, उसके बाद गुनगुना दूध या चाय पी सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात, जोड़ों में दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गठिया वात व जोड़ों के दर्द को ठीक करने का तेल बनाने की विधि बता रहे हैं, सरसों का तेल 500 ग्राम, लहसुन 100 ग्राम, मेथी 100 ग्राम, काली मिर्च 100 ग्राम लें, तेल को छोड़कर
बाकि को कूट पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें, उसके बाद तेल के साथ गर्म करें, जब तेल में सब जल जाये और तेल आधा हो जाये उसे उतारकर छान लेवें तथा उसमें सेंधा नमक और कपूर मिलाकर दिन में दो बार दर्द वाले जगह पर लगाकर मालिस करें और ऊपर से कपड़ा बांध के रखें लाभ हो सकता है, कूलर पंखे की हवा न लें: एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पाचन शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पाचन शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जीरा 50 ग्राम, शौफ 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें, एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
