स्वास्थ्य स्वर : जड़ी बूटी से इलाज...

ग्राम पंचायत-आदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसुराम कोर्राम बता रहे हैं वे जड़ी बूटी के उपयोग कर दवा बनाते हैं, बुखार का इलाज करते हैं, इलाज के लिये जंगल से जड़ी, औषधि प्राप्त करते हैं, इसी इलाज करते हैं वे कई साल से इलाज कर रहे हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राज कुमार कोर्राम@7069388225.

Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG HEALTH KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

मोंगरा फुले आधी रात गजरा...गीत-

जोड़ेंगा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पुनीता यादव और सुनीता यादव एक गीत सुना रहे हैं:
मोंगरा फुले आधी रात गजरा-
किसके घरे डारु-
राम गरे डारु की सीता गले डालू-
वो भी घरे बनवास गजरा किसके घरे डारु-
लक्षमण घरे डारु की सीता घरे डालू-
वो भी घरे बनवास गजरा किसके घरे डारु...

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG JAGESHWAR SINGH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : किडनी संबंधी बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद राम प्रसाद निषाद किडनी संबंधी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सोना पाठा छाल, मकोई पंचाग, पुनर्नवा पंचांग, कासली पत्ता का काढ़ा बनाकर दिन में 3 बार देना है, इससे लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल युक्त पदार्थ, का सेवन बंद करेंसमस्या से जुडी जानकारी के लिये संपर्क जानकारी ले सकते हैं : संपर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में स्कूल नहीं होने से बच्चो को दूर दुसरे गाँव जाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत-इरावेंडी, ब्लॉक-भुर्गमपाड़, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से वेट्टी बीम्मा बता रहे हैं कि बच्चो को पढाई के लिये दूर जाना पढता है, गाँव बसे 15 साल हो चुके हैं और आज भी गाँव में स्कूल नहीं बना है जिसे परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है इसलिये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957735. संपर्क नंबर@9701418312.

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

15 साल से बसे गाँव में आज भी बिजली नहीं है...

ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायती-मल्लेलामडुगु, तहसील-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से गुंडी जोगैया बता रहे हैं कि 15 साल पहले वे छत्तीसगढ़ से 30 परिवार के साथ रहने के लिये वहां आये थे तब से वो गांव बसा है लेकिन अभी तक उनके गाँव में बिजली नहीं है इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिये अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में बिजली लगवाने में मदद करें: PO@9490957735, संपर्क नंबर@8465935162.

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GUNDI JOGAIA PROBLEM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »