फूलों से नित हँसना सीखो, भौरों से नित गाना...कविता
ग्राम-सालकट्टा, पंचायत-गोंडदिनापाल, विकासखण्ड-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से फातिमा विनीता एक कविता सुना रही हैं:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित सीखो-
शीश झुकाना, सीख हवा के झोको से लो-
कोमल भाव बहाना, दूध तथा पानी से सीखो-
मिलना ओर मिलाना,सूरज की किरणों-
से सीखो जगना ओर जगाना-
लता और पेड़ो से सीखो सबको गले लगाना...
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: FATIMA HINDI POEM KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VINEETA
वनांचल स्वर : वर्षा ऋतु में भोजन और सफाई पर विशेष ध्यान रखें, घर के पास पानी न जमा होने दें...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी आज हमें बता रहे हैं कि वर्षा ऋतु का अपना अलग ही महत्व है इस मौसम में धरती हरियाली से सुशोभित होकर सभी को अन्न हेतु जल प्रदान करती है, इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए, घर के आस पास पानी जमा न होने पाए इसका ध्यान रखना चाहिए जमे हुए पानी से मलेरिया, डेंगू के संक्रमण का खतरा रहता है, इस मौसम में भोजन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। चटपटा खट्टी और बासी भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए इस मौसम में स्वस्थ रहने और मौसम का आनंद लेने के लिए अपने खान पान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें | रमाकांत सोनी@9111061399.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: HEALTH MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मुझे एक साल से राशन नहीं मिल रहा है बोलने पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम के साथ में महेंद्र सिंह बता रहे है कि उनको 1 साल हो गया राशन नही मिल रहा है 2-4 बार बीच-बीच में मिला उसके बाद से नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये थे तो बोले कि कोटेदार के पास जाओ और कोटेदार बोलते है कि आपका चावल नही आता है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर उनको राशन दिलवाने में मदद करें:
कोटेदार@9753939249, सरपंच@7909453088, सचिव@9669593566, कलेक्टर@9826443377. मुकेश सिंह आयाम@7970225710.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: FOOD MUKESH SINGH AYAM SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
होरा बोरा दाई मरमा रो...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-वरचे, पंचायत-बेसगांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से पार्वती, कमिता और मंगो बाई एक आदिवासी गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रोला रे रे रे रेलाय-
ओरा बोरा दाई मरमा रो-
मरमा रो दाई कोने दोरमा-
जाति पोता लेयोर वर्रो-
रे रे रे लोयो रोला रे रे रे रेलाय...
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: GONDI MARRIAGE KAMITA KANKER CG PARWATI SONG
हमारे पारे के दोनों हैण्डपम्प खराब, हम लोग पानी के लिए तरस रहे है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते...
सरईपारा, ग्राम-हिन्दुबीनापाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मुंगबती ध्रुव बता रही है कि उनके पारा में 2 हैण्डपम्प है उसमे से एक हैण्डपम्प खराब है और एक हैण्डपम्प से पीला पानी निकलता है उसके कारण उनको गन्दा पानी पीना पड़ रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास कई बार शिकायत किया तो बोलते है बन जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बना है उनके पारा में 15-16 घर की बस्ती है| पानी के लिए बहुत परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करे: सरपंच रमल लाल@6265287661, P.H.E.@9425569253. मुंगबती ध्रुव @9425268158.

