लोग नदी का मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं...कृपया मदद करें-

ग्राम-चीपरुपाड, पंचायत-पेदरायगूडम, तहसील-कुकनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से पोडियम माडय्या बता रहे हैं| गाँव में बोरिंग नहीं लगा है| पीने के पानी की समस्या है| लोग नदी का मटमैला पानी पीते हैं| जिसके कारण बीमार पड़ जाते हैं| पानी की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही हैं| इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: विधायक@9849855444. मडकम महेश@6301020458.

Posted on: Aug 27, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH PODIYAM MADYYA PROBLEM WEST GODAVARI

कुछ खोना है कुछ पाना...गीत-

पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उरवासी कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
कुछ खोना है कुछ पाना-
हा हा रे संगी जीवन का खेल पुराना-
सुख दुःख के सडगरी मा-
हमला है चल के जाना-
कुछ खोना है कुछ पाना-
हा हा रे संगी जीवन का खेल पुराना...

Posted on: Aug 27, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG URVASI KUMARI VICTIMS REGISTER

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की...गीत-

गीदम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से ओमेश्वरी कश्यप, समीरा नाग और अनामिका कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की-
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की-
वंदे मातरम, वंदे मातरम-
उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है-
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है-
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है बाट...

Posted on: Aug 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

लोगो को विश्वास है, मंदिर में पूजा करने से दुःख, समस्यायें दूर होती हैं...

ग्राम-छापरभानपुरी, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हरदेव बघेल बता रहे हैं| उनके गाँव में एक मंदिर है| जिसमे शनिवार और मंगलवार को पूजा होता है| उस जगह पर लोग दूर-दूर से आते हैं| उनको मंदिर में श्रद्धा है| जिसके कारण वे आकर पूजा प्रार्थना करते हैं| और मन्नते मागते हैं| लोगो का मानना है| इससे उनके दुःख दूर होते हैं| समस्याओं का हल निकलता है| शांति मिलती है| ये कार्य वे कई साल से कर रहे हैं|

Posted on: Aug 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

रावन राजा बड़े बलवाना...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक गीत सुना रहे हैं :
रावन राजा बड़े बलवाना-
सूरपुर में करथे पयाना-
कोन हर घड़ा मांजे कोन हर झाड़ू मारे-
कोन बहारे अंगना रे-
सूरपुर में करथे पयाना...

Posted on: Aug 27, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »