लोयो रीरी लो रिलो, रीरी लोयो, रीरी लो रीरी रेला...गोंडी गीत

ग्राम-लामकंहार, पंचायत-बडेतोपाल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामबाई कोरेटी और सग्गोबाई दुग्गा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
लोयो रीरी लो रिलो, रीरी लोयो, रीरी लो रीरी रेला-
आनिग बानिग करसा ओए दाई-
ओने बोने करसा ओ दाए-
ओए दाए ओने बोने करसा ओ दाए-
ओना वई करसा विहा ओ दाए-
दाए करसा निवा ओए दाए...

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: CHHATTISGARH GONDI KANKER RAMBAI KORETI SAGGOBAI DUGGA SONG

चलो भाई जाना है झण्डा लहराना है...देशभक्ति गीत

ग्राम-पिट्टाबोंगरम, मंडल-इन्द्रावेली, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से वेट्टी अवधन एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
चलो भाई जाना है झण्डा लहराना है-
जलाकर दीप नया रोशनी भी लाना है-
क्यों भाई डरते हो नर वीर शूर होकर-
पीछे -पीछे रहते है क्यों आगे बढ़कर तो देखो-
जमाना किस रास्ते से चल रहा है उस रास्ते से चलना तो सीखो-
पीछे से वार हो रहा है अन्याय का जरा पलट कर तो देखो...

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: ADILABAD TELANGANA HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER WETTI AVDHAN

झूम-झूम-झूम रेला झूम-झूम...गोंडी गीत

ग्राम पंचायत-पेयवारी, विकासखण्ड-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मधुका, कुमारी दिव्यारी और सुदेशवरी हिडको एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
झूम-झूम-झूम रेला झूम -झूम-
झूम रेला झूम-झूम-झूम रेला-
बसके याया इन्दाना बसके बाबा इन्दाना-
याया बाबा पेन तुन जोहार कियाना-
झूम-झूम-झूम रेला झूम -झूम-
झूम रेला झूम-झूम-झूम रेला-
क से कागज इन्दाना प पेन इन्दाना-
कागज पेन पैस स्कुल दायंना-
झूम-झूम-झूम रेला झूम -झूम...

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER CG

वनांचल स्वर : पेट संबंधी समस्या दर्द, मरोड़, गैस का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांजित आज हम सभी को तुलसी के पत्ते से पेट संबंधी समस्या जैसे दर्द, मरोड़, गैस आदि का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी तीन प्रकार का होता है, काली तुलसी, भूरी तुलसी और हरी तुलसी | जिन व्यक्तियों के पेट में मरोड़, गैस या दर्द हो रहा हो, काली तुलसी के पत्ते का एक चम्मच रस और अदरक का एक चम्मच रस दोनो को मिश्री या शक्कर के सांथ मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करें, उसके बाद पानी पी लें, इससे पेट की समस्या में लाभ मिल सकता है, इस तरह से हमारे आसपास की वनस्पतियों से हम स्वस्थ रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांजित@7389964276.

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJIT CHHATTISGARH HEALTH KABIRDHAM SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिए...भजन-

ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ललिता विश्वकर्मा जो अनूपपुर मध्यप्रदेश की निवासी है एक भजन गीत सुना रही हैं :
जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिए-
चाहे कितनी भी अपनी अमीरी हो, पर किसी को सताना न चाहिए-
चाहे कितनी भी अपनी गरीबी हो पर किसी को बताना न चाहिए-
चाहे बीबी कितनी प्यारी हो उसे भेद बताना न चाहिए-
चाहे बेटी कितनी प्यारी हो उसे घर-घर घुमाना न चाहिए...

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: BABULAL NETI BHAJAN CHHATTISGARH KABIRDHAM LALITA VISWAKARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »