नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल...गीत
ग्राम-करोंदामोढ़ा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संदीप कुशवाह एक गीत तामेश्वर कुशवाह से सुन रहे है:
नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल-
अपने तन को मन को धन को, देश को दे दे दान रे-
वो सच्चा इंसान रे, वो सच्चा इंसान रे-
नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल-
चाहे मिले रोटी बासी चाहे मिले, कुटिया ख़ाली-
वो सच्चा इंसान रे, वो सच्चा इंसान रे...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: SANDEEP KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
निराश्रित पेंशन सूची में नाम जुड़वाने पिछले दो वर्ष से घूम रही, नहीं जोड़ा, काम करते नहीं बनता...
टिकरा पारा, ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथिलेश माणिकपुरी को गाँव की महिला कली बाई निराश्रित पेंशन की सूची में नाम जुड़ने व पेंशन मिलने की समस्या के बारे में बता रही है| पेंशन जब सब को मिल रही है तो मुझे क्यों नही? पूछ रही हैं. मैंने कई बार कागज़ भी जमा करा दियें, बोलते है मिल जायेगा, मिल जायेगा पर अब तक तो नहीं दे रहे है| कई बार आवेदन दे दिया है 2-3 साल हो गयें है, अब तक सूची में नाम भी नही जोड़ा और पेंशन भी नही दिया जा रहा है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए: सरपंच@9630019712. अधिक जानकारी के लिए माणिकपुरी@8964973228.
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
तीन बार भोजन, भजन एक बार जिसमे भी आते है, झंझट हजार...भजन
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से पद्मावती एक भजन सुना रही है:
तीन बार भोजन, भजन एक बार-
जिसमे भी आते है, झंझट हजार-
मन मेरा कहता है, गंगा नहाऊ-
गंगा नहाऊ, जमुना नहाऊ-
जाते जाते रस्ते में, आ गया बुख़ार-
मन मेरा कहता है, मंदिर हो आऊ-
मंदिर हो आऊ, मै दर्शन कर आऊ...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: PADMAVATI SONG VICTIMS REGISTER
वर्ष 2016 में हम 25 लोगों ने मनरेगा में काम किया, पैसा अभी तक नहीं दिया, कृपया मदद करे...
ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-चलगली, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से राम सेवक पोया बता रहे है वर्ष 2016 में रोज़गार गारंटी योजना में छोटा तालाब निर्माण में 25 लोगों द्वारा काम किया गया जिसका पैसा आज तक नहीं मिला, इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर को भी शिकायत की गई परन्तु कोई समाधान नही हुआ| बैंक में जाकर चेक किया तो बैंक अधिकारी ने बताया आपके खाते में पैसा आ गया है, लेकिन उसका भुगतान आज तक नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फ़ोन कर दबाव बनाए. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे:सरपंच@9754271306, सचिव@8889882991,C.E.O@8463884312. पोया@7089604571
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: RAM SEVAK POYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got my handicapped certificate, was roaming about from 2 years...
ग्राम पंचायत-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दुर्गा मरकाम मिथिलेश मानिकपुरी को बता रही है कि दो साल से उनका विकलांग प्रमाण-पत्र नही बन पा रहा था, सरपंच सचिव के पास तीन बार आवेदन किये थे लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नही मिला और उन्हें हर काम के लिए परेशानी हो रही थी कोई भी सरकारी मदद नहीं मिल पा रही थी , तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया था और उसके एक महीने बाद उनका प्रमाण-पत्र बन गया है जिससे वे बहुत खुश है और सीजीनेट के संथियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके प्रयास से उनका प्रमाण पत्र बन गया और उनको और तमाम मदद भी मिल सकेगी | दुर्गा मरकाम@9516388556.

