इस साल भी वन अधिकार और पेसा कानून के तहत हम लोग खुद तेंदूपत्ता तुड़ाई करवाए (गोंडी भाषा में)
ग्राम-मोहगाँव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से बावसू पावे गोंडी भाषा में बता रहे है कि उनके गाँव में वे लोग ग्राम सभा और देव संस्कृति के ऊपर आधारित काम कर रहे है और आदिवासी समाज में पेसा, वन अधिकार कानून को सपोर्ट करके अपनी संस्कृति, अपना रीति रिवाज, रुढी प्रथा, परम्परा और अपना जो पुराना परम्परागत सिस्टम को मजबूत करना जरुरी है, उस पर काम कर रहे हैं| उसी काम को आगे बढ़ाते हुए इस साल भी वन अधिकार कानून और पेसा कानून के तहत हम लोग खुद तेंदूपत्ता तुड़ाई करवाए और ग्राम सभा से लेकर गोडाउन और वहां से दूसरे राज्य को हम लोगो ने भिजवाये इस तरह के काम हमारे गाँव में हम आदिवासी ग्रामीण खुद से करते है|
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: BAVSU PAAVE GONDI SONG VICTIMS REGISTER
रे रेला रे रे लोयो रे रेला...गोंडी रेला गीत
ग्राम-चाचड़, पोस्ट-कोदापाखा, विकासखंड-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा के साथ कंचन वड्डे है जो एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रेला रे रे लोयो रे रेला-
रे रेला साय रे रेला रे लोयो रेला-
केन्जा निमा कोया गोंडी पाटा रो-
लिंगो न वारिले गोंडी पाटा रो-
पाटा ता गुरु लिंगो बाबा आन्दुल-
रे रेला रे रे लोयो रे रेला...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: KANCHAN WADDE GONDI SONG VICTIMS REGISTER
40 वर्षो में बढ़ी महंगाई का असर: ग्रामीण भारत पहले से अब कम भोजन कर पा रहा, कुपोषित है...
40 सालों में बढ़ी महंगाई का ग्रामीण आहार पर बहुत बुरा असर पड़ा है, नेशनल न्यूट्रीशन मॉनीट्रिंग ब्यूरो के सर्वे के अनुसार देश की करीब 70% आबादी यानी 84 करोड़ लोगों को जितना भोजन जरुरी है उपलब्ध ही नही है, 3 साल से कम उम्र बच्चों को 300 मिलीलीटर दूध रोजाना की ज़रूरी है जो सिर्फ 80 मिलीलीटर ही उपलब्ध है। गाँव में 35% पुरुष और महिलाएं कमजोर हैं 42% बच्चे कुपोषित हैं। आजीविका ब्यूरो नाम की संस्था ने गरीबी रेखा से नीचे की 500 महिलाओं पर सर्वे किया, जिससे सामने आया है, भोजन में सब्जी, फल, अंडा जैसे पोषण युक्त भोजन लगभग गायब ही हो गया है। हर तीन में से एक महिला के बच्चे कुपोषण के शिकार थे। 2015 में वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार न्यूट्रीशन की कमी का भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ने वाला है। इससे सरकार की मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया योजना प्रभावित होंगे। भारत में कुपोषित बच्चों की बड़ी आबादी है, ब्राजील और चीन दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
ये तुलसी की बानी है, राम की अमर कहानी है...भजन गीत
ग्राम-पेंग्नी, पोस्ट-गिरिज़ापुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर से विमला नायक एक भजन गीत निशा नायक से सुन रही है:
ये तुलसी की बानी है, राम की अमर कहानी है-
इतना हा तरहिजा ही ना, तय राम के नाम जपि जा रे-
संदेसा ले जा रे, संदेसा ले जाना-
ये तुलसी की बानी है, राम की अमर कहानी है-
संदेसा ले जा रे, संदेसा ले जाना-
ये तुलसी की बानी है, राम की अमर कहानी है-
इतना हा तरहिजा ही ना, तय राम के नाम जपि जा रे...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIMALA NAYAK
शौचालय निर्माण का काम बन्द पड़ा है तो खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, लोग भी टोंकते हैं...
ग्राम पंचायत-सुनराखुर्द, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से सीता अपनी समस्या के बारे में बता रही है, घर में शौचालय निर्माण का काम चालू हुआ है पर आधा अधुरा निर्माण छोड़ दिया है. जबकि पूरे गाँव में लगभग शौचालय निर्माण पूर्ण हो गया है. बाहर जाते है, शौच के लिए तो गाँव के लोग बोलते है बाहर क्यों जाते है. अगर घर में ही शौचालय निर्माण पूर्ण हो गया होता तो बाहर जाते ही नही. इसकी जानकारी सचिव सरपंच को है कई बार बोला गया है परन्तु अभी तक निराकरण नही हुआ है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फ़ोन कर दबाव बनाए. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: C.E.O@9165689001, सरपंच
@8435706933, सचिव@9977688716. ग्रामीण कलेश्वरी@7909493967.

