हमारे गांव के सरकारी हाईस्कूल में 70 बच्चे और एक शिक्षक है, हम सोचते हैं स्कूल को बंद करा दें...

ग्राम-पड़ेंगा, ब्लॉक-कोयलीबेडा, जिला-कांकेर (छतीसगढ़) से मोहन यादव ग्रामीण और स्कूल के बच्चो के साथ बातचीत कर रहे है, गांव में हाई स्कूल है जिसमे 70 बच्चे नामांकित हैl इस बिद्यालय में सिर्फ एक शिक्षक हैl बिद्यार्थी रेखा आचला और मनोज का कहना है शिक्षक नहीं रहने के कारन हम लोग का पढाई ठीक से नहीं हो पाता हैl ग्रामीण गांडूराम आचला बता रहे है शिक्षक समस्या के समाधान हेतु लिखित आवेदन दिए हैं, पर अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है,बिना शिक्षक वाले स्कूल में बच्चे पढकर कुछ नहीं कर सकते हैl ग्रामीण सुनने वाले साथियों से कलेक्टर@9425584388, जिला शिक्षा अधिकारी@9406412061, सरपंच@ 9407977798 से बात कर मदद करने की गुहार लगाये है...

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: CG EDUCATION KANKER KOYALIBEDA MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

चिरैया ला कय गोटी मारो भाजी फूल...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-कोट्या, पोस्ट-कोट्या, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
चिरैया ला कय गोटी मारो भाजी फूल-
मोर चढती जवानी के तीनगु-
चिरैया ला कय गोटी मारो-
करे मुखारी जामुन डारा वो-
हमन भूले ला बुलैहो हमर पारा का रे...

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

उपस्वास्थ्य केंद्र नही होने से हम 7 गाँव के लोग 6 किलोमीटर किसी भी इलाज के लिए पैदल जाते हैं...

ग्राम-ताड़वेली, प्रखंड-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से मंगू राम, कुम्मा राम, तेका कवाची और नडगू उइके बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र में लगभग 6-7 गाँव पड़ते हैं, जहां उप स्वास्थ्य केंद्र नही होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लोग 5-6 किमी इलाज के लिए पैदल और साइकिल से जाते हैं, डाक्टर गाँव में नही आते, पहले लोग जंगली जड़ी -बूटी से इलाज करते थे पर जिसका असर धीरे से होता है, वर्तमान समय में लोग आधुनिक दवा का उपयोग करने लगे है, कभी कभी आधुनिक दवा न रहने पर जड़ी बूटी का उपयोग आज भी लोग करते है l इसकी शिकायत लिखित रूप में भी किया,पर बन जाएगा बोलकर आज तक टाल रहें हैं : कलेक्टर@9425263044. संपर्क नम्बर ग्रामीण@9479104296.

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HEALTH HOSPITAL KANKER KOYALIBEDA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने मनरेगा में 2015-16 में काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है...

ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से चैनसिंह मरकाम और सुरेश बता रहे है कि मनरेगा के तहत समतलीकरण में 2015-16 में 4 दिन काम किये है रजिस्टर में 5 दिन का हाजरी लगाये है| 3 साल हो गया है लेकिन अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं मिला है उसके लिए रोजगार सहायक को जानकारी दिया लेकिन आज तक नही मिला है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@07752223644, सरपंच@7697507040, रोजगार सहायक@9575270648, डाकिया@8462000920, C.E.O.@7693915855. पतराज मरकाम@8959903256.

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: BILASPUR CG CHHATTISGARH NREGA PATRAJ MARKAM PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER

तिमा नामोर नानोरे नानो रे तिमा नामोर नानो रे...गोंडी हुलकी गीत -

ग्राम-आमगाव, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगलदाई और गंगाबाई एक गोंडी हुलकी गीत सुना रहे हैं :
तिमा नामोर नानोरे नानो रे तिमा नामोर नानो रे – गायतन लोनी वेहट रा पेकोरिट – गायतन लोनी वेहट रा लेयोर-
पुनवा मिह्नेक आयो रा लेयोरिट – पुनवान पूछे मायतोरोम पेकोरिट – अदे गायतन लोनु रा लेयोरिट – तेद्का तेदोर इनता रा लेयोरिट...

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: ANTAGARH BASTIRAM CG GONDI HULKI KANKER SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »