जमीन पट्टा के लिये अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं, लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपील-

ग्राम-देवय्यागुमपा, पंचायत-कृष्णा सागर, तहसील-भुर्गुमफाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकम देवा बता रहे हैं| गाँव में 39 घर है| वे वहां 30 सालों से रह रहे हैं| लेकिन वन विभाग द्वारा उन्हें जमीन का पट्टा नहीं दिया जा रहा है| गाँव में एक एक आदमी 5 से 7 एकड़ जमीन कब्ज़ा किये हैं| गाँव के लोग मजदूरी काम का काम कर जीवन यापन कर रहे हैं| जमीन पट्टा के लिये कई बार अधिकारीयों के पास आवेदन दे चुके हैं| लेकिन अभी तक सुनावाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9989546904. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

जमीन पट्टा के लिये सर्वे होता है, लेकिन आगे कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-देवय्यागुमपा, पंचायत-कृष्णा सागर, तहसील-भुर्गुमफाड, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से मडकम देवा बता रहे है| गाँव में 39 घर है| वे वहां 30 सालों से रह रहे हैं|लेकिन वन विभाग द्वारा उन्हें जमीन का पट्टा नहीं दिया जा रहा है| जमीन पट्टा के लिये कई बार अधिकारीयों के पास आवेदन दे चुके हैं| 2 बार सर्वे हो चुका है| लेकिन अभी तक सुनावाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9989546904. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIAM NARENDRA PROBELM TELANGANA

जो लड़कियां काम करने में संकोच करती हैं, उनके लिये प्रेरणा हैं : कविता साहू...

ग्राम-छापर बाँधपूरी, विकासखण्ड-लोहंदीगुडा, जिला-जगदलपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से कविता साहू बता रही हैं| उन्होंने कक्षा 10 वीं तक पढाई की है| पिता के नहीं होने और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे आगे नहीं पढ़ पायी| आज वे घर चलाने के लिये अपने होलट में काम करती है| वे सुबह से अपना होटल शुरू करती हैं| उसी से उनका जीवन यापन होता हैं| इसके अलावा वे खेती का काम भी करती हैं| परिवार में 9 लोग हैं| इस तरह से जिन परिवारों में लड़कियां आज काम करने में संकोच करती हैं| उनके लिये कविता साहू एक प्रेरणा हैं|

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

कंपनी 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं कर रही है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-चोरभटी, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से विनायक राठौर बता रहे हैं| उन्होंने उडीशा में HV कंपनी में OPJP पावर प्रोजेक्ट में काम किया था| जिसका 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं हुआ है| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं | इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद कर करें : HR@8260570001, इंजिनियर@8789292361.

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VINAYAK RATHOUR

दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल...गीत-

जबलपुर, तहसील-खरसिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल-
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल-
आँधी में भी जलती रही गाँधी तेरी मशाल-
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल-
धरती पे लड़ी तूने अजब ढंग की लड़ाई-
दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई...

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »