सुनो गांव के बहना भाई, हैण्ड पम्प पर रखे सफाई...कविता
ग्राम-देवरी,पोस्ट थाना-चंदौरा,जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से
कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
सुनो गांव के बहना भाई-
हैण्ड पम्प पर रखे सफाई-
घर पर सफाई की गंगा बहाये-
हर एक गन्दगी को हटाये – पढ़ लिख कर सुधरे सब काज-
विकसित होगा तभी समाज...
Posted on: May 04, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
कृष्ण का जन्म हुआ नन्द के घराने मे, नाम बदनाम हुआ दूध दही खाने में...गीत
ग्राम-रक्शा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपूर (मध्यप्रदेश) से चमेली सिंह एक भक्ति गीत सुना रही रही हैं:
कृष्ण का जन्म हुवा नन्द के घराने में-
नाम बदनाम हुवा दूध दही खाने में-
काहे से बनी मटकी कहे से वो भराई है-
केकर लाल है जो तोड़ के गिराई है-
मिटटी से बनी मटकी माखन से वो भराई है-
यसोदा का लाल है जो तोड़ के गिराई है...
Posted on: May 04, 2017. Tags: CHAMELI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मैं अंधा हूँ, हमारे मोहल्ले में कोई हैंडपंप और कुंआ नहीं है, बड़ी तकलीफ होती है कृपया मदद करें...
ग्राम-पंचायत-गोरबी, थाना-मरवा, तहसील-चितरंगी, जिला-सिंगरोली (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश सिंह गोंड़ दोनों आँखों से देख नही पाते वह बता रहे हैं कि मोहल्ले के वार्ड क्र.10 में कोई हैण्ड पम्प और कुंआ नहीं है इसीलिए यहाँ के निवासियों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस समस्या के समाधान के लिए सरपंच से शिकायत भी किये थे लेकिन सरपंच आज-कल कर के टाल रहे है अत: सीजीनेट के सभी साथियों से अनुरोध है कि आप इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाए ताकि पीने के पानी की व्यवस्था हो सके-कलेक्टर@07805244110,
सरपंच@9669719417 विधायक@7898181957.
ब्रजेश@9109597543.
Posted on: May 03, 2017. Tags: BRIJESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
लाखोँ रुपए खर्च कर अस्पताल भवन बनाया गया लेकिन ताला लगा रहता है, कृपया उसे खुलवाएं...
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया अपने यहाँ गाव में बने अस्पताल के बारे में बता रहे है कि देवरी और पकनी के मध्य सीमांत में अस्पताल है लाखो खर्च कर बनाया गया है लेकिन ताला लगा है, चिकित्सालय के खुलने का समय 10 से 4 बजे है लेकिन एक भी चिकित्सक नहीं रहते है है साफ़ सफाई नहीं होती है और कई दिनों से बंद पड़ा है पूर्व में लाईट नहीं होना कारण बताया जा रहा था लेकिन अभी बिजली है अब क्यों नही खोल रहे है, नही खुलने से यहाँ के लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है,सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप जिम्मेदार अधिकारियो से बात कर दबाव बनाए ताकि यहाँ के गरीबो का इलाज हो सके- एस.डी.एम@09424166557. पोया@9644545195.
Posted on: May 03, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
बात नहीं ले सियाना के जवानी भर घुमाते रहे...गीत
कैलाश पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीत सुना रहे हैं:
बात नहीं ले सियाना के जवानी भर घुमाते रहे – पी लेते नसा दारु दिन ला बिताये – फोकट मा जिन्दगी ला बिताये – जवानी भर घुमाते रहे – नहीं देखे बाल बच्चा नहीं घर परिवार-
सोचत रहथे दारु के विचार ...
